फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की नागिन मौनी रॉय ने किया दमदार डांस, केजीएफ का पहला गाना हुआ रिलीज

Thu, 13 Dec 2018 04:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mouni Roy - फोटो : twitter
विज्ञापन
इस दिसंबर सिनेप्रेमियों को कई फिल्मों का तोहफा मिलने वाला है। इस महीने जहां किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज होने वाली है। वहीं साउथ की फिल्म केजीएफ (कोलार गोल्ड फील्ड्स) भी काफी सुर्खियों में छाई हुई है। इस फिल्म में कन्नड़ फिल्मों के सुपर स्टार यश और हीरोइन श्रीनिधि शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन


आज केजीएफ का पहला हिंदी गाना 'गली-गली' रिलीज हो गया है। इस गाने में टीवी की नागिन और गोल्ड फिल्म की अभिनेत्री मौनी रॉय नजर आ रहे हैं। मौनी रॉय का शानदार डांस और हॉट अंदाज दर्शकों के दिलों को जीत लेगा। उनके साथ एक्टर यश ने भी ठुमके लगाए हैं। 'गली-गली' गाने को सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी खूबसूरत आवाज में गया है। गाने में तनिष्क बागची ने म्यूजिक दिया है। 

पता हो कि बीते दिनों फिल्म केजीएफ का हिंदी ट्रेलर रिलीज हुआ है। दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद भी किया है। मूल रूप से कन्नड़ में बन रही सीरीज केजीएफ (कोलार गोल्ड फील्ड्स) को हिंदी में फरहान अख्तर रिलीज करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि केजीएफ दो हिस्सों में बनी है। फिल्म की कहानी मुंबई की मलिन बस्तियों से शुरू होकर कोलार की सोने की खानों तक फैली हुई है। प्रशांत नील की लिखी और निर्देशित ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू और मलयामल में एक साथ फरहान अख्तर के खास दोस्त रहे शाहरुख खान की फिल्म जीरो के सामने 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें