फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2026: कान में आलिया-अदिति के बाद अब मौनी रॉय ने बिखेरा जलवा, ब्लैक ड्रेस में शेयर की शानदार तस्वीरें

Mon, 18 May 2026 11:07 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cannes Film Festival 2026: इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स कान फिल्म फेस्टिवल के चलते चर्चाओं में चल रहे हैं। इस बीच एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी अपनी शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। 

विज्ञापन
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @imouniroy
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट, हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी और डायना पेंटी के बाद अब मौनी रॉय ने भी कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। उन्होंने फेस्टिवल में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर अपने लुक की तस्वीरेंं शेयर कीं। 

विज्ञापन


Trending Videos

मौनी रॉय कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस दिन के लुक की तस्वीरें शेयर की। साथ ही कैप्शन में लिखा- ‘कान और केओस।’


 

फोटोज में मौनी ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं। साथ ही उन्होंने एक जैकेट भी कैरी की थी, जो उन्होंने हाथों पर रखी हुई थी। ये उनके लुक को और बेहतर बना रही थी। 

एक्ट्रेस काफी सिंपल लेकिन सुंदर और कूल नजर आ रहीं थी। ड्रेस के साथ उन्होंने नीचे ब्लैक बूट्स पैयर किए थे, जो उनकी शोभा और बढ़ा रहे थे। 

बीच व्यू के साथ उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है और एक्ट्रेस की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन

अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। 14 मई को मौनी ने पति सूरज नांबियार से अलगाव की घोषणा की थी। तब से ही एक्ट्रेस सुर्खियों में हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने और स्पेस देने की अपील भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें