सेलेब्स ने दी बधाई
इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स ने भी नुसरत को बर्थडे विश किया। सिंगर जोनिता गांधी और एक्टर अभिषेक बनर्जी ने भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं उनके फैंस ने भी बर्थडे की बधाई के कमेंट्स की झड़ी लगा दी।
नुसरत भरूचा का वर्कफ्रंट
नुसरत भरूचा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही कई नए और दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वह अनुराग कश्यप से जुड़े एक थ्रिलर प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, जिसे लेकर काफी चर्चा है।
ये भी पढ़ें- तिलक वर्मा संग डेटिंग की अफवाहों पर बोलीं श्रीलीला की मां, रिलेशनशिप के सवाल पर किया बड़ा खुलासा; कही ये बात
इसके अलावा नुसरत आगामी क्राइम ड्रामा फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ मनोज बाजपेयी, साकिब सलीम और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार नजर आएंगे। हाल ही में वह फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ में नजर आई थीं