फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाजुद्दीन की एक और फिल्म पर संकट, 'बोले चूड़ियां' की हीरोइन नहीं रहीं मौनी रॉय

Sat, 01 Jun 2019 01:48 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन की रिलीज की तैयारियों के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। उनकी तेजी से बन रही फिल्म बोले चूड़ियां विवादों में फंस गई है। फिल्म की लीड हीरोइन मौनी रॉय फिल्म से अलग हो चुकी हैं।

फिल्म के निर्माता और मौनी के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। 'बोले चूड़ियां' का ऐलान कुछ महीनों पहले ही हुआ है। फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी हो चुका है। फिल्ममेकर्स इस फिल्म को जल्द से जल्द तैयार कर सैक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन की रिलीज के आसपास ही थिएटरों तक पहुंचाना चाह रहे थे। लेकिन, अब मामला खटाई में पड़ चुका है।
विज्ञापन

2 of 4
Mouni Roy - फोटो : twitter
फिल्मों के किरदार पर मौनी का ध्यान: सीरियल नागिन से मशहूर हुईं मौनी रॉय फिल्मों में अपने आइटम नंबर्स के लिए काफी मशहूर रही हैं। इन दिनों वह फिल्मों में अपने किरदारों पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार के साथ नजर आने के बाद वह राजकुमार राव के साथ फिल्म मेड इन चाइना में भी दिखाई देंगी।
विज्ञापन

3 of 4
mouni roy
'मौनी रॉय को फिल्म से निकाला गया': फिल्म बोले चूड़ियां को मौनी रॉय के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा था लेकिन अब पता चला है कि उन्होंने फिल्म के लिए ना कर दी है। वहीं फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि मौनी रॉय को उनके गैर पेशेवराना तौर तरीकों के चलते फिल्म से निकाल दिया गया है। दोनों के बीच का ये विवाद आगे भी बढ़ने की आशंका दिख रही है क्योंकि दोनों पक्ष अपनी अपनी बात पर अडिग नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विवादों में नवाज की फिल्में: फिल्म बोले चूड़ियां के निर्माता इससे पहले एक और फिल्म नवाजुद्दीन के साथ शूट कर चुके हैं और यह फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो सकी है। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया के साथ बनी इस फिल्म को लेकर भी विवाद हुए हैं और निर्माता ने बाकायदा नोटिस जारी कर इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में दखलंदाजी को लेकर सुनील शेट्टी को
चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें