फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हॉट देसी लुक में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मौनी रॉय का ग्लैमरस वीडियो, लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Sat, 26 Feb 2022 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मौनी रॉय - फोटो : social media
विज्ञापन

अभिनेत्री मौनी रॉय आए दिन अपनी स्टाइलिंग और ड्रेसेज को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस अपनी शादी-शुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में थीं। वह हमेशा नए-नए अवतारों में नजर आती हैं, चाहे फिर बात शार्ट डेस की हो या साड़ी की। उनकी खूबसूरती सभी में देखने लायक होती है। एक बार फिर अभिनेत्री के एक वायरल होते वीडियो में उनका ग्लैमरस अंदाज फैंस को इंप्रेस कर रहा है। 

विज्ञापन

मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
किलर लुक में मौनी 
अपनी शादी की सारी रस्में निभाने के बाद एक बार फिर अभिनेत्री अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मौनी हमेशा ध्यान रखती हैं कि उनके फैंस को उनकी हर खबर मिलती रहे। उनके शूट के समय रिकॉर्ड हुआ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौनी मैटेलिक ब्राउन कलर की साड़ी ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ पहने नजर आ रही हैं। ज्वैलरी के नाम पर उन्होंने केवल मांग टीका और अपने हाथ में रिंग्स पहनी हुई हैं। वह इस वीडियो में अपने शूट के लिए जाती नजर आ रही हैं। 
 


 

मौनी रॉय - फोटो : instagram
लोग दे रहे अपनी प्रतिक्रिया
उनकी यह वीडियो उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। वह इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। लोगों को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन

मौनी रॉय - फोटो : instagram
मौनी रॉय ने एक डांस रिएलिटी शो में जज की भूमिका में हाल ही में डेब्यू किया है। इसके बाद से ही वह अब एक के बाद एक अपने लुक की तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रही हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले इसी साड़ी में कराए गए अपने ग्लैमेरस फोटोशूट की तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। बंगाली क्वीन मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को अपने लॉन्ग टाइम मलयाली बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी रचाई थी। मौनी रॉय अपनी मैरिड लाइफ का फुल मजा ले रही हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें