किलर लुक में मौनी
अपनी शादी की सारी रस्में निभाने के बाद एक बार फिर अभिनेत्री अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मौनी हमेशा ध्यान रखती हैं कि उनके फैंस को उनकी हर खबर मिलती रहे। उनके शूट के समय रिकॉर्ड हुआ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौनी मैटेलिक ब्राउन कलर की साड़ी ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ पहने नजर आ रही हैं। ज्वैलरी के नाम पर उन्होंने केवल मांग टीका और अपने हाथ में रिंग्स पहनी हुई हैं। वह इस वीडियो में अपने शूट के लिए जाती नजर आ रही हैं।
मौनी रॉय ने एक डांस रिएलिटी शो में जज की भूमिका में हाल ही में डेब्यू किया है। इसके बाद से ही वह अब एक के बाद एक अपने लुक की तस्वीरें फैंस के साथ साझा कर रही हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले इसी साड़ी में कराए गए अपने ग्लैमेरस फोटोशूट की तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। बंगाली क्वीन मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को अपने लॉन्ग टाइम मलयाली बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी रचाई थी। मौनी रॉय अपनी मैरिड लाइफ का फुल मजा ले रही हैं।