फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से तलाक की चर्चाओं पर मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी, पहली बार दी प्रतिक्रिया; लोगों से की ये खास अपील

Wed, 13 May 2026 02:05 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mouni Roy Reacts On Divorce Rumours: पिछले कुछ वक्त से मौनी रॉय के तलाक और पति से अनबन की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। अब मौनी रॉय ने इन चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

विज्ञापन
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि व्यवसायी सूरज नांबियार से उनकी शादी टूट चुकी है, कुछ खबरों में तो यह भी कहा जा रहा है कि तलाक हो चुका है और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। अब खबरों के तेजी से फैलने के बाद मौनी रॉय सामने आई हैं और उन्होंने इस पूरे मामले पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने फैंस और मीडिया से एक अपील भी की है।

मौनी ने की झूठी खबर न फैलाने की अपील 

विज्ञापन

आज यानी बुधवार को दोपहर में मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है। इसके जरिए उन्होंने लोगों से अफवाह न फैलाने और उनकी निजता का सम्मान करने की बात कही है। अपनी स्टोरी में मौनी ने लिखा, ‘सभी से विनती है कि वे झूठी खबरें न फैलाएं और हमें निजता और स्पेस दें।’

इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी लगाया। हालांकि, अभी भी उन्होंने स्पष्ट तौर पर तलाक हुआ या नहीं हुआ या दोनों अलग रहे हैं या नहीं, इस पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। न ही मौनी ने पति के साथ कोई तस्वीर साझा की है। ऐसे में अब फैंस के बीच दोनों के रिश्ते को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन


मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे शुरू हुईं चर्चाएं
मौनी रॉय के तलाक और पति से अलग होने की चर्चाएं तब शुरू हुईं, जब पता चला कि सूरज और मौनी ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करना बंद कर दिया है। वहीं मौनी और सूरज ने अपनी शादी से संबंधित तस्वीरें भी डिलीट कर दीं। इसके बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक न होने के कयास और भी गहरे होने लगे। मंगलवार शाम को सूरज ने भी इस मामले पर मिल रही कड़ी प्रतिक्रिया के बाद अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया।

विज्ञापन

मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया
2022 में हुई थी मौनी और सूरज की शादी
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी 2022 को बंगाली और मलयाली दोनों रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में हुई थी, इसके बाद कपल ने गोवा में शादी की थी। कपल अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें