मौनी रॉय और सूरज नांबियार
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे शुरू हुईं चर्चाएं
मौनी रॉय के तलाक और पति से अलग होने की चर्चाएं तब शुरू हुईं, जब पता चला कि सूरज और मौनी ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करना बंद कर दिया है। वहीं मौनी और सूरज ने अपनी शादी से संबंधित तस्वीरें भी डिलीट कर दीं। इसके बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक न होने के कयास और भी गहरे होने लगे। मंगलवार शाम को सूरज ने भी इस मामले पर मिल रही कड़ी प्रतिक्रिया के बाद अपना अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया।
मौनी रॉय और सूरज नांबियार
- फोटो : सोशल मीडिया
2022 में हुई थी मौनी और सूरज की शादी
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी 2022 को बंगाली और मलयाली दोनों रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2019 में हुई थी, इसके बाद कपल ने गोवा में शादी की थी। कपल अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते थे।