फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' का मोशन पोस्टर आया सामने

Wed, 10 May 2017 09:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
परेश रावल की आने वाली फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' का मोशन पोस्टर सामने आया है। ये फिल्म 16 जून को रिलीज की जाएगी। माना जा रहा है ये फिल्म पहले आई परेश रावल की फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे' का दूसरा पार्ट है, हालांकि फिल्ममेकर्स ने ऐसा कुछ नहीं बताया है। 
विज्ञापन


इस मोशन पोस्ट में कार्तिक आर्यन, कृति खरबंदा, परेश रावल और तन्वी आजमी को दिखाया गया है। फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' में कार्तिक आर्यन और कृति खरबंदा पति-पत्नी की भूमिका में हैं। परेश और उनकी पत्नी तन्वी उनके घर बिन बुलाए मेहमान के तौर पर आ जाते हैं जिससे परेशान हो कर वो उन्हे अपने घर से निकालना चाहते हैं। 

जैसा की फिल्म के नाम में लंदन है तो उसे सपोर्ट करने के लिए इस पोस्टर में पीछे बिग-बैन भी दिखाया गया है। इससे पहले आई 'अतिथि तुम कब जाओगे' में अजय देवगन और कोंकणा सेन के साथ परेश रावल ने दर्शकों को खूब हंसाया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें