हाल ही में मॉडल से नन बनीं सोफिया हयात ने सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्होंने सगाई कर ली है। ये बात बता बताकर उन्होंने लोगों को चौंका दिया था। अब उन्होंने एक लीडिंग अखबार से बात करते हुए अपनी शादी की डेट भी बताई है।
सोफिया ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात की। उन्होंने कहा, ''मैं अगले हफ्ते आप सभी को अपने मंगेतर का नाम बताऊंगी। मार्च के आखिरी हफ्ते में मैं शादी करूंगी। वो (मंगेतर) मेरे लिए बहुत खास है। हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।'
सोफिया ने आगे कहा, 'हमारी शादी में भगवान शिव, बुद्ध भी शामिल होंगे। ये फैसला स्वर्ग में बैठे जीसस ने लिया है। इनके अलावा उदिता गोस्वामी, अश्मित पटेल, रोहित वर्मा और राखी सावंत को भी अपनी शादी में बुलाऊंगी।'
सोफिया ने कहा कि उनकी शादी में बहुत कम लोग होंगे। वो बिग बॉस 7 की अपनी दोस्त गौहर खान, तनीशा मुखर्जी, एजाज खान, संग्राम सिंह, पायल रोहतगी, कुशाल टंडन, काम्या पंजाबी और एली अवराम को भी इनवाइट करेंगी।
साथ ही उन्होंने इस खुशी के मौके पर प्रत्यूषा बनर्जी को भी याद किया। बता दें कि प्रत्यूषा ने साल अप्रैल 2016 में सुसाइड कर लिया था। सोफिया ने कहा कि वो अपनी शादी में एंडी को नहीं बुलाएंगी क्योंकि वो नहीं चाहतीं कि फंक्शन में कोई भी बवाल हो।
साथ ही उन्होंने अरमान कोहली को भी बुलाने से मना कर दिया। सोफिया ने कहा, 'मैं अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहित शर्मा और उसकी पत्नी को स्पेशल इनविटेशन भेजूंगी। जब वो आएगा तो मैं उसे किस करूंगी और गले लगा लूंगी।'
बता दें कि सोफिया जब मॉडल से नन बनीं थीं तो उन्होंने कहा था कि वो कभी भी शादी और सेक्स नहीं करेंगी। उन्होंने पवित्र रहने की कसम खाई थी। लेकिन अब सोफिया ने सगाई कर ली है और अब वो शादी भी करने जा रही हैं।