फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2022: मां श्रीदेवी को याद कर भावुक हुईं जान्हवी कपूर, बचपन की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'रोज महसूस करती हूं'

Sun, 08 May 2022 04:12 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'मदर्स डे' के मौके पर जान्हवी कपूर ने अपनी मां और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी संग एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ जान्हवी ने भावुक नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
1 of 2
जान्हवी कपूर, श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्री श्रीदेवी हम लोगों के बीच अब नहीं हैं। श्रीदेवी ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए साल 2018 में अलविदा कह दिया था लेकिन जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी को हर खास मौके पर याद करती नजर आती हैं। आज मदर्स डे है और इस खास मौके पर भी जान्हवी ने मां संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ जान्हवी ने एक प्यारा नोट लिखा है, जो किसी को भी भावुक करने के लिए काफी है। 

जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें श्रीदेवी भी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में मां-बेटी का खूबसूरत रिश्ता साफ दिख रहा है। तस्वीर में श्रीदेवी ने अपनी लाडली बेटी जान्हवी को गोद में लिया हुआ है और वह नीचे की ओर देख रही हैं।  
 

इस तस्वीर के साथ जान्हवी कपूर ने एक खूबसूरत कैप्शन दिया है, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वह अपनी मां के प्यार को हर पल महसूस करती हैं। जान्हवी ने लिखा, 'आपकी गैरमौजूदगी में भी मैं आपके प्यार को रोज महसूस करती हूं। आपकी अनुपस्थिति में भी, आप दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं। आपको प्यार करती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
जान्हवी कपूर, श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को फैंस से लेकर सेलेब्स तक, हर कोई पसंद कर रहा है। अनन्या पांडे, महीप कपूर, अनाइता श्रॉफ अदजानिया समेत कई सेलेब्स ने इस तस्वीर पर कमेंट में हार्ट इमोजी भेजा है। वहीं, फैंस भी जान्हवी और श्रीदेवी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

जान्हवी कपूर के करियर की बात करें तो अभिनेत्री ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह फिल्म 'गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल' और 'रूही' में नजर आ चुकी हैं। जान्हवी अब 'गुड लक जेरी', 'मिली' और 'बवाल' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें