फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं सेक्स पर खुलकर बात करने वाली फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
2013 में रिलीज हुई चर्चित फिल्म बीए पास का मुख्य विषय ही सेक्स के इर्द-गिर्द घूमता है। इस फिल्म का नायक जाने-अनजाने ऐसे सेक्स धंधे में पड़ जाता है जिसे वह चाहकर भी नहीं छोड़ पाता। फिल्म का टेस्ट बेहर गंभीर था। फिल्म हिट नहीं हुई लेकिन इसकी सराहना जमकर हुई।
विज्ञापन

सेक्स लेकिन कॉमेडी के अंदाज में

सेक्स कॉमेडी के रूप में क्या कूल हैँ हम और क्या सुपर कूल हैं हम फिल्में भी याद की जाती है। यह दोनों ही फिल्मों की कहानी सेक्स के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। फिल्म का मूल विषय हालांकि कॉमेडी था लेकिन यह फिल्‍म कई जगह अपने विषय को जस्टीफाई करती हुई चलती है।

फिल्‍म के संवाद सेक्स से भरे

2013 में ही रिलीज हुई इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म ग्रैंड मस्ती का पूरा ताना-बाना सेक्स पर आधारित था। इस फिल्म के दृश्यों में नहीं पर संवादों में सेक्स शामिल किया गया था। यह फिल्म हिट रही थी और माना गया कि फिल्‍म के हिट होने की वजह संवादों में द्घिअर्थीपन है।

एक और सेक्स कॉमेडी

आमिर खान के बैनर की फिल्‍म देल्ही बेली का विषय भी सेक्स से भरा हुआ था। इसे भारत की सबसे बोल्ड सेक्स फिल्‍म कहा गया। मूलतः अंग्रेजी में बनी यह फिल्म कई जगह सेक्स की बेहद बोल्ड और अश्लील दृश्य दिखाती है। फिल्म का ताना-बाना सेक्स के इर्द-गिर्द बुना गया।

सेक्स के साथ विवाद भी

नंदिता दास और शबाना आजमी की मुख्य भूमिका वाली फिल्‍म फायर का विषय भी सेक्स के इर्द-गिर्द रहा। फिल्म में सांकेतिक तरीके से यह दिखाया गया कि फिल्‍म की दोनों महिला पात्रों के बीच समलैंगिक संबंध हैं। ‌पूरी फिल्म इन्हीं छिपे हुए संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है।

गर्लफ्रेंड यानी कि क्या?

गर्लफ्रेंड फिल्म का विषय भी सेक्स ही था। यह फिल्‍म दो ऐसी लड़कियों पर आधारित थी जिनमें से एक को लड़कों के अलावा लड़कियों से भी प्यार था। फिल्‍म जो ज्यादा नहीं चली लेकिन विषय के रूप में विवादास्पद खूब रहीँ।
विज्ञापन

एक छोटी सी लव स्टोरी

शशिलाल नायर की इस फिल्‍म में मनीषा कोईराला ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में मनीषा ऐसी महिला की भूमिका में हैं जिनसे एक किशोर लड़का प्यार कर बैठता है। बाद में यह फिल्‍म साफ करती है कि यह प्यार नहीं बल्कि सेक्स के प्रति आकर्षण था। फिल्‍म को लेकर काफी विवाद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें