फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने की यूट्यूब व्लॉग की शुरुआत, फराह खान के कुक दिलीप को किया याद, क्या है खास

Tue, 23 Sep 2025 02:23 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Youtube Vlog Video: परिणीति चोपड़ा जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया है इसलिए वह अब यूट्यूब पर व्लॉग की शुरुआत कर रही हैं। जिसका शानदार वीडियो परिणीति ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने हाल ही में अपने आने वाले बच्चे की खुशखबरी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी। वहीं आज परिणीति ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने यूट्यूब व्लॉग की शुरुआत करते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन

परिणीति का वीडियो
परिणीति ने इंस्टाग्राम पर अपना एक खास वीडियो शेयर किया। दरअसल, यह वीडियो परिणीति के पहले यूट्यूब व्लॉग का है। इस वीडियो में परिणीति पहले थोड़ी कंफ्यूज दिखाई दीं कि वह किस मुद्दे को लेकर व्लॉग बनाए। लेकिन आखिर में उन्होंने बताया की वह किस विषय पर अपना व्लॉग बनाएंगी। इस शानदार वीडियो के साथ परिणीति ने अपने व्लॉग की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज दोपहर 12 बजे। मेरे यूट्यूब चैनल पर।'

कैसा होगा परिणीति का व्लॉग
इस वीडियो में परिणीति ने हल्के-फुल्के अंदाज में खुद पर मजाक किए और बताया कि वह खाना बनाना, पॉडकास्टिंग या नए हुनर सीखना चाहती हैं। आगे परिणीति ने कहा कि व्लॉगिंग करना आसान नहीं है। उन्होंने मजाक में कहा कि खाना बनाने में वह फराह खान के कुक दिलीप की बराबरी नहीं कर सकतीं। साथ ही, उन्होंने सही कंटेंट चुनने की अपनी परेशानियों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

परिणीति का करियर
परिणीति चोपड़ा के करियर की शुरुआत 2011 में फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से हुई थी। इस फिल्म के लिए परिणीति को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्म फेयर का अवॉर्ड भी मिला था। हालांकि, उन्हें असली सफलता 'इशकजादे', 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'हंसी तो फंसी' जैसी फिल्मों से मिली। परिणीति अभिनेत्री होने के साथ ही एक बेहतरीन  गायक भी हैं। उन्होंने 'मेरी प्यारी बिंदू' और 'केसरी' जैसी फिल्मों में गाने गाए हैं। परिणीति आखिरी बार फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशक इम्तियाज अली ने किया है। इस फिल्म में परिणीति के साथ मुख्य भूमिका में दिलजीत दोसांझ नजर आए थे।

यह भी पढ़ें: Tanuj: ‘मां के रूप में मुझे दुर्गा मां मिलीं’, तनुजा के 82वें जन्मदिन पर काजोल ने साझा की भावुक पोस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें