काजाल ने मां को दी जन्मदिन की बधाई
काजोल ने आज अपनी मां तनुजा को उनके 82वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही काजोल ने एक शानदार वीडियो और तस्वीर भी शेयर की। इसके साथ काजोल ने कैप्शन में लिखा, 'मां दुर्गा, महाकली, मां चंडी आदि को एक साथ जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि वो मेरे पास हैं। हमेशा आभारी रहूंगी कि मां ने मुझे मां के रूप में अपना रूप दिया। सदा-सदा के लिए आभार, आभार, आभार। तनुजा, मुझे अपनी बेटी के रूप में चुनने के लिए शुक्रिया।'
तनीषा मुखर्जी का मां के लिए खास पोस्ट
तनीषा मुखर्जी ने अपनी मां तनुजा की कई तस्वीरें और एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके साथ तनीषा ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मम्मी, तुम जियो हजारों साल ये मेरी है आरजू।'