अब फिल्म 'वज्र' से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। टाइगर की आने वाली इस फिल्म में 'मिर्जापुर द मूवी' के एक्टर की एंट्री हो गई है, जो विलेन के किरदार में नजर आएंगे। जानिए क्या होगी फिल्म की कहानी और कब होगी रिलीज।
पहली बार साथ दिखेंगे टाइगर और मोहित
एएनआई के मुताबिक, फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में बिरजू लोहार का किरदार निभाने वाले अभिनेता मोहित मलिक भी टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वज्र' का हिस्सा बन गए हैं। खास बात यह है कि वह फिल्म में टाइगर श्रॉफ के खिलाफ विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
मोहित मलिक और टाइगर श्रॉफ पहली बार किसी फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म में मोहित के किरदार को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी भूमिका कहानी के लिहाज से काफी अहम होगी। फिल्म की शूटिंग जापान में भी किए जाने की उम्मीद है।