फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohit Suri: 'आप स्टार मेकर हैं', मोहित सूरी की पत्नी उदिता ने पति के लिए लिखा भावुक नोट; शेयर कीं तस्वीरें

Wed, 23 Jul 2025 04:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Uditaa Goswami Saiyaara: मोहित सूरी इन दिनों अपनी फिल्म 'सैयारा' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वहीं इसी बीच मोहित की पत्नी उदिता गोस्वामी ने सोशल मीडिया पर अपने पति के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया और साथ ही उन्हें 'स्टार-मेकर' कहा।

 
विज्ञापन
1 of 7
मोहित सूरी - फोटो : इंस्टाग्राम@uditaagoswami
निर्देशक मोहित सूरी की नई फिल्म 'सैय्यारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नए कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा हैं। दर्शक और समीक्षक इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। मोहित की पत्नी उदिता गोस्वामी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने मोहित को 'स्टार-मेकर' बताया, जो बिना सितारों के भी चमकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
मोहित सूरी - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
उदिता का पोस्ट
निर्देशक मोहित सूरी की नई फिल्म 'सैय्यारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में नए कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा हैं। दर्शक और समीक्षक इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। मोहित की पत्नी उदिता गोस्वामी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने मोहित को 'स्टार-मेकर' बताया, जो बिना सितारों के भी चमकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
मोहित सूरी - फोटो : इंस्टाग्राम@mohitsuri
प्यारी तस्वीरें भी कीं शेयर
उदिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मोहित, अपनी और बच्चों के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, "मोहित - मैं अक्सर कहती हूं, 'लाइट बंद करो, गीला तौलिया लटकाओ, मुझ पर ध्यान दो।' मेरी इन बातों पर तुम कहते हो- मुझे सिर्फ फिल्में बनाना आता है। और यह तुम सचमुच शानदार करते हो।"

4 of 7
मोहित सूरी - फोटो : सोशल मीडिया
मोहित का संघर्ष 
उदिता ने मोहित के संघर्ष की बात की। उन्होंने लिखा, "यह सफलता आसान नहीं थी। कई साल की मेहनत, धैर्य, चिंता और रातों की नींद खोने के बाद यह पल आया। तुम चाहते थे कि हमारे बच्चे तुम पर गर्व करें और तुमने वह मुकाम हासिल कर लिया।"
विज्ञापन

5 of 7
मोहित सूरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मोहित को पूरा श्रेय 
उदिता ने कहा कि 'सैय्यारा' की सफलता का पूरा श्रेय मोहित को जाता है। उन्होंने कई बड़े ऑफर ठुकराए और नए सिरे से शुरुआत की। उदिता ने उन्हें दूरदर्शी बताया और कहा, "तुम्हें चमकने के लिए सितारों की जरूरत नहीं। तुमने कभी अपनी कला से समझौता नहीं किया।" आगे उदिता ने मजाक में लिखा, "घर आकर गीला तौलिया लटकाना और एसी बंद करना मत भूलना।" उदिता की इस पोस्ट पर मोहित ने प्यारा जवाब देते हुए लिखा, 'मैं जो भी हूं, क्योंकि मेरे पास तुम हो।' उदिता की इस पोस्ट पर आयुष्मान खुराना और लिजेल डिसूजा ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
मोहित सूरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उदिता और मोहित की कहानी 
मोहित और उदिता की मुलाकात 2005 में फिल्म 'जहर' के सेट पर हुई थी। 2013 में दोनों ने शादी की। उनके दो बच्चे हैं - बेटी का नाम देवी और बेटे का नाम कर्म है। उदिता को मोहित की चचेरी बहन पूजा भट्ट ने फिल्म 'पाप' में लॉन्च किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मोहित सूरी - फोटो : सोशल मीडिया
'सैय्यारा' की सफलता 
'सैय्यारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। sacnilk डॉट कॉम के अनुसार, अब तक इस फिल्म ने बुधवार को बॉक्स ऑपिस पर कुल 138.47 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह फिल्म एक गुस्सैल संगीतकार कृष कपूर (अहान पांडे) और शर्मीली पत्रकार वाणी (अनीत पड्डा) की प्रेम कहानी है। इसका निर्माण वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी ने किया है।

यह भी पढ़ें: Himesh Reshammiya: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं हिमेश रेशमिया, पत्नी सोनिया संग रहते हैं आलीशान घर में...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें