मेहिता का पोस्ट
मोहित ने आज इंस्टाग्राम पर 'एनिमल' फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की एक शानदार तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में संदीप ब्लैक शर्ट, ब्लैक घड़ी और ब्लैक चश्में में किलर लुक में नजर आ रहे हैं। संदीप के इस लुक के साथ मोहित ने निर्देशक की तारीफ करते हुए कैप्शन में लिखा, 'संदीप, सैयारा का खुलकर समर्थन करने और उसमें विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद। एक ऐसे फिल्ममेकर से यह सुनना मेरे लिए बहुत खास है, जिनके काम की मैं कद्र करता हूं।'
सेलेब्स और यूजर्स के कमेंट्स
मोहित की इस पोस्ट पर अहान पांडे की मां डीन पांडे ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों अविश्वसनीय रूप से सफल निर्देशक हैं', एक और यूजर ने लिखा,'सर क्या फिल्म है, सैयारा के लिए धन्यवाद', एक और यूजर ने लिखा, 'आशिकी के बाद सैयारा सुपरहिट फिल्म', एक और यूजर ने लिखा, 'उसी जोड़ी के साथ 'सैय्यारा 2' चाहिए', एक और यूजर ने लिखा, 'भारतीय सिनेमा के दो महान निर्देशक।' वहीं कई यूजर्स ने लाल दिल वाले इमोजी और फायर इमोजी बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: Nazar Battu Song: 'सन ऑफ सरदार 2' का नजर बट्टू सॉन्ग हुआ रिलीज, दिखी अजय और मृणाल की प्यारी केमिस्ट्री..