मोहेंजो दारो रिलीज के लिए तैयार है। रिलीज से पहले फिल्म के ट्रेलर, प्रोमो को शानदार रिस्पोंस मिल रहा है। फिल्म को लेकर डायरेक्टर आशुतोष कुमार ने अलग हटकर कुछ किया है। फिल्म के हर एक सीन उनकी निगरानी में शूट हुए हैं, खासकर फिल्म के एक्शन सीन्स।
मोहेंजो दारो के एक्शन की तारीफ हर जगह हो रही है। स्टंट डायरेक्टर ने डिजाइनिंग के समय इस बात का खास ख्याल रखा है कि हर एक सीन नैचुरल और पूरी डिटेल के साथ हो। एक एक्शन सिन जहां रितिक यानी सरमन का मुकाबला बकर-जोकर नाम के दो विशालकाय लोगों से फाइट करना था।
फिल्म मेकर्स ने पहले ही किसी प्रकार के ग्राफिक्स का सहारा लेने से मना कर दिया था। ताकि फाइटिंग सीन सामान्य और रियल लगे। बकर-जोकर की कास्टिंग इस बात का गवाह है कि फिल्म मेकर्स किस हद तक ओरिजिनैलिटी पर ज्यादा फोकस थे।
डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकरने दो जाएंट फाइटर के लिए करीब 300 लोगों का ऑडिशन लिया था। जिन्हें रितिक रोशन के अपोजिट लड़ना था तो उनकी फिजिक रितिक से ज्यादा होनी थी।