फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlal: मोहनलाल की पत्नी सुचित्रा ने कही दिलचस्प बात, पति की फिल्में पसंद न आने पर कर देती हैं शिकायत

Sun, 10 Nov 2024 06:10 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिल अभिनेता और निर्माता मोहनलाल की पत्नी ने उनकी फिल्मों को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि पति की फिल्में पसंद न आने पर वह उनसे शिकायत कर देती हैं। 
विज्ञापन
मोहनलाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता और निर्माता मोहनलाल को कई सारे अवॉर्ड और शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। मोहनलाल को फिल्मों में पद्मभूषण सम्मान भी मिल चुका है। उन्हें सिनेमा की दुनिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। मलयालम सिनेमा में भी उनका शानदार योगदान रहा है। सभी अन्य सितारों की तरह ही मोहनलाल को असफलताओं और फिल्मों के मामले में परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @Mohanlal
सुचित्रा कर देती हैं पति से शिकायत
हाल ही में मोहनलाल की पत्नी सुचित्रा ने कहा कि वे अपने पति के काम को देखती हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें फिल्में पसंद नहीं आती हैं, तो वे पति से कह देती हैं। मोहनलाल की पत्नी सुचित्रा ने तमिल फिल्मों के निर्माता के बालाजी की बेटी हैं।

मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
पति के लिए ऐसी राय रखती हैं सुचित्रा
फिल्मों को लेकर सुचित्रा ने अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म एक इंसान के कारण नहीं बल्कि पूरी टीम के सहयोग से बनती है। फिल्म अच्छी चलने और न चलने की जिम्मेदारी भी टीम की ही होती है। उन्होंने कहा, फिल्म बहुत सारे लोगों के कठिन परिश्रम का परिणाम होती है।

Pushpa 2 The Rule: सबसे कमजोर टेरेटरी में लॉन्च होगा पुष्पा 2 का ट्रेलर, जानिए किस दिन का निकला मुहूर्त

मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म बनाने में लगती है मेहनत
सुचित्रा ने कहा, उनके व्यक्तिगत विचारों के अनुसार हर फिल्म को बनाने के पीछे बहुत मेहनत लगती है। उन्होंने कहा, ये सिर्फ मेरा मत नहीं है, कोई भी खराब फिल्म बनाने के लिए फिल्म का निर्माण नहीं करता है।
 

Toxic: अपनी फिल्म के लिए नए लुक को छिपाते दिखे अभिनेता यश, शूटिंग के लिए हॉलीवुड निर्देशक भी सेट पर पहुंचे

विज्ञापन

मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
इन फिल्मों में बिजी हैं मोहनलाल
मोहनलाल अपने फिल्मी करियर में भी काफी व्यस्त हैं। वह अगले साल कई बड़ी फिल्मों के साथ वापसी करने वाले हैं। इसमें 'कनप्पा' और 'राम' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों में दर्शकों को मोहनलाल की उम्दा अदाकारी देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें