फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: मोहन लाल से लेकर महेश बाबू तक, साउथ के सितारों ने कमल हासन को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

Mon, 07 Nov 2022 09:09 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने अपने काम से हिंदी से लेकर साउथ फिल्मों में बेहद नाम कमान के साथ ही लोगों का प्यार और सम्मान भी हासिल किया है। आज अभिनेता के जन्मदिन दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई दिग्गजों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ से हिंदी फिल्मों तक में छाप छोड़ चुके दिग्गज अभिनेता कमल हासन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। कमल हासन को उनके कमाल के अभिनय के लिए जाना जाता है। कमल हासन ने सिनेमा में अपने काम से बहुत सम्मान और प्यार कमाया है। इस खास दिन पर अभिनेता को सिनेमा के दिग्गजों ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और दिल छू लेने वाले नोट साझा किए हैं।

विज्ञापन

 

Malaika-Arbaaz Son: मलाइका के बेटे अरहान को करण जौहर करेंगे लॉन्च, आलिया की फिल्म में भी कर चुके हैं काम

कमल हासन के साथ अभिनेता ममूटी ने साझा की खास पल की तस्वीर
अभिनेता ममूटी ने कमल हासन के साथ एक खास पल की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों दिग्गजों को कुछ बात करते देखा जा सकता है। इस तस्वीर के साथ अभिनेता ममूटी ने लिखा- " डियर कमल हासन आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं, आपका आने वाला वर्ष शानदार हो। हमेशा स्वस्थ और धन्य रहें। हैप्पी बर्थडे कमल हासन"।


निर्देशक शंकर शनमुघम और महेश बाबू ने खास अंदाज में किया विश
अभिनेता महेशा बाबू ने भी कमल हासन के जन्मदिन पर ट्वीट करते हुए लिखा- "सिनेमा के ग्रेटेस्ट लोगों में से एक को...जन्मदिन मुबारक हो कमल हासन। सर हमेशा हेल्थी और खुश रहें"। वहीं निर्देशक शंकर शनमुगम ने ट्वीट कर लिखा-"अपने खजाने  के लिए शुभकमानाएं, बहुआयामी प्रतिभा कमल हासन सर को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।" गौरतलब है कि कमल हासन की आगामी फिल्म 'इंडियन 2' को निर्देशक एस शंकर ही निर्देशित कर रहे हैं।


 

Alia Bhatt Baby: आलिया भट्ट के मां बनने पर भावुक हुए पिता महेश भट्ट, कहा- ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो

विज्ञापन

मोहन लाल ने उड़ेला प्यार
दिग्गज अभिनेता मोहनलाल ने लिखा- "महान अभिनेता, मेरे प्यारे कमल हसन सर, जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! आप आने वाले कई और वर्षों तक हमें प्रेरित और विस्मित करते रहें!"।

 

Anurag Kashyap: विजय माल्या की भूमिका निभाएंगे अनुराग कश्यप, शूटिंग मुंबई में इसी महीने से

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें