फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurandhar: मोहन कपूर ने 'धुरंधर' पर साधा निशाना, बोले -'माधवन के किरदार में कोई सच्चाई नहीं'

Wed, 13 May 2026 09:25 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Mohan Kapur About Dhurandhar: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' को जहां दर्शकों ने खासा प्यार दिया था, वहीं कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की। इस बीच अभिनेता मोहन कपूर ने फिल्म को लेकर अपनी राय दी है। 
विज्ञापन
मोहन कपूर, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदित्य धर की 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' दोनों को ही दर्शकों ने काफी पसंद किया था। मगर इतनी तारीफ के बाद भी कई सेलेब्स ने फिल्म की आलोचना की। अभिनेता मोहन कपूर ने भी फिल्म को लेकर अपनी राय दी है। 
विज्ञापन


तारीफ का कारण समझ नहीं आ रहा 
मोहन कपूर ने 'धुरंधर' की सफलता और दर्शकों के इसे पसंद करने पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह फिल्म को मिल रही प्रशंसा से पूरी तरह से सहमत नहीं हैं। अपने फिल्म देखने के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट काफी अच्छी तरह से लिखी गई है। इसके साथ ही इसकी स्टोरी टेलिंग भी काफी बेहतरीन है।

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैंने फिल्म का दूसरा भाग रिलीज होने से दो हफ्ते पहले अकेले थिएटर में देखा था। यह पहली बार था जब मैंने कोई फिल्म अकेले देखी थी, और जब मैं थिएटर से निकला, तो सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आया कि हर कोई इसकी इतनी तारीफ क्यों कर रहा था।'
विज्ञापन

आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
कहानी समझदारी से लिखी गई है 
आगे अपने इंटरव्यू में मोहन कपूर ने कहा, ''धुरंधर' की कहानी बहुत समझदारी से लिखी गई है। इसकी कहानी देखकर लगता है कि यह सच है। मगर कहीं भी कहानी में सच्चाई होने का दावा नहीं किया जाता। यही वजह है कि इसे सराहना के साथ आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। असलियत में हुई घटनाओं से प्रेरित होकर कहानी अच्छी तरह से बुनी गई है। ताकि सबको लगे कि पूरी तरह असली है।'

इसके आगे मोहन ने कहा, 'पहले ही सीन से, जिस क्षण आप आर माधवन को देखते हैं, आपको पता चल जाता है कि इसकी मूल सोच ही गलत है, क्योंकि जिस किरदार को वे दिखा रहे हैं या जिसका संकेत दे रहे हैं, वह कभी अस्तित्व में ही नहीं था।'
विज्ञापन

धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस
देश ही नहीं, धुरंधर-2 ने विदेशी सिनेमाघरों में भी काफी कमाई की है। इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी शानदार रहा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने दुनियाभर में 1779.02 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने 56वें दिन तक भारत में लगभग 1,143,94 करोड़ का कलेक्शन किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें