कान 2026 में यूलिया अपनी फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ की स्क्रीनिंग के लिए आई हैं। कान में दीपक तिजोरी भी रेड कार्पेट पर यूलिया के साथ नजर आए। इस फिल्म में उनके साथ दीपक तिजोरी भी हैं।
यूलिया ने इंस्टाग्राम पर कान 2026 से अपना लुक शेयर किया है। इसके साथ ही यूलिया ने कैप्शन में लिखा, 'दुनिया के सबसे बड़े फिल्म समारोहों में से एक, कान फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन पर जादुई शाम।'
यूलिया ने आगे लिखा, 'कान में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हमारी फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ को दिखाने का मौका मिला, जिसका सफर कमाल का रहा।'
यूलिया ने आगे लिखा, ''इकोज ऑफ अस' की पूरी टीम के साथ रेड कार्पेट पर होना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं बहुत आभारी हूं।'
यूलिया वंतूर के लुक की बात करें तो उन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल 2026 के के रेड कार्पेट पर हल्के आसमानी रंग की स्टाइलिश गाउन कैरी की है।
यूलिया ने इस गाउन के साथ यूलिया ने स्टोन सेट कैरी किया है। यूलिया ने अपने लुक को साइड हेयर के साथ इनहैंस किया है।
‘इकोज ऑफ अस’ (Echoes of Us) मुख्य रूप से दीपक तिजोरी द्वारा निर्देशित और अभिनीत एक शाॉर्ट फिल्म है। इस फिल्म में दीपक के साथ यूलिया वंतूर भी मुख्य भूमिका में हैं।
यूलिया वंतूर ने अभिनय के अलावा कई गाने भी गाए हैं। यूलिया ने 'सेल्फिश' और 'वीरे' जैसे कई गाने गाए हैं। हाल ही में यूलिया ने अपनी फिल्म 'Echoes Of Us' का गाना 'तेरे संग' गाया है।
यह भी पढ़ें: पूजा हेगड़े ने 'है जवानी तो इश्क होना है' का बीटीएस वीडियो किया शेयर, वरुण के साथ मस्ती करती नजर आईं अभिनेत्री