फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 Years of Rafi: जब मोहम्मद रफी को गाने के लिए नेहरू ने अपने घर बुलाया, बेहद दिलचस्प है किस्सा

Tue, 24 Dec 2024 03:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mohammed Rafi: मोहम्मद रफी के 100वीं जयंती पर आज हम आपको उनके और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से जुड़े दिलचस्प किस्से बताने जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
मोहम्मद रफी, जवाहर लाल नेहरू - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic, एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहम्मद रफी की आज (24 दिसंबर, 2024) को 100वीं जयंती है। इस खास मौके पर हम उनके जीवन से जुड़ा दो खास किस्सा साझा कर रहे हैं। मोहम्मद रफी जैसी अद्भुत प्रतिभा संगीत की दुनिया में बहुत कम ही देखने को मिलती है। महानगरी में कई गायक आए और गए, लेकिन रफी साहब की आवाज और उनका संगीत अब तक जिंदा है और सदियों तक ऐसे ही रहेगा। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mohd Rafi Birth Centenary: किन बड़े सितारों की आवाज बने रफी साहब? कपूर खानदान के इस सितारे के लिए गाए 190 गाने

जब जवाहरलाल नेहरू ने मोहम्मद रफी को बुलाया घर
रफी साहब से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां हैं, लेकिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से जुड़े दो किस्से ऐसे हैं, जिसे कम ही लोग जानते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 1948 में रफी साहब का गाना इतना ज्यादा लोकप्रिय हुआ था कि इसे सुनने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री ने रफी साहब को अपने घर पर बुला लिया था। यह गाना 'सुनो सुनो ऐ दुनिया वालों बापूजी की अमर कहानी'  था, जो बेहद लोकप्रिय हुआ। इसे राजेंद्र कृष्णा ने लिखा था। यह गाना इतना ज्यादा लोकप्रिय हुआ कि उन्हें प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के घर में इसे गाने का मौका मिला था।

यह भी है दिलचस्प किस्सा
इसके अलावा जवाहर लाल नेहरू से जुड़ा एक और किस्सा काफी मशहूर है। एक बार जब मोहम्मद रफी ने 'दोस्ती' फिल्म का मशहूर गाना 'चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे' एक इवेंट में गाया था तब इस कार्यक्रम में पंडित जवाहरलाल नेहरू भी उपस्थित थे। गाना सुनते हुए पंडित नेहरू अपनी भावनाओं को काबू नहीं रख सके और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।
विज्ञापन

कई संगीतकारों के साथ किया काम
रफी साहब का करियर कई महान संगीतकारों के साथ जुड़ा रहा। उन्होंने नौशाद, एसडी बर्मन, शंकर-जयकिशन, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, ओपी नैय्यर और कल्याणजी-आनंदजी जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ कई शानदार गीत गाए।
यह भी पढ़ें- Allu Arjun Enquiry Live Updates: अल्लू अर्जुन घर के लिए निकले, चिकडपल्ली थाने में 3 घंटे तक चली पूछताछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें