फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन हैं वो बॉलीवुड एक्ट्रेस, जिससे शादी के लिए WIFE को छोड़ने की तैयारी में थे मोहम्मद शमी

Fri, 09 Mar 2018 05:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जिंदगी में आया तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा। उनकी पत्नी हसीन जहां ने शमी पर न सिर्फ बेवफाई बल्कि दूसरे महिलाओं के साथ अवैध संबंधों का भी आरोप लगाया था। हद तो तब हो गई जब उन्होंने कहा कि शमी और उनका परिवार शारीरिक और मानसिक तौर पर भी उन्हें कष्ट देते थे। पत्नी से बेवफाई करने के आरोपों के बाद उनको लेकर जो अगला खुलासा किया गया है उसने सभी के होश उड़ा दिए।
विज्ञापन

2 of 4
शमी की पत्नी हसीन जहां की माने तो मोहम्मद शमी विराट कोहली की ही तरह एक बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करने का प्लान बना चुके थे। उन्होंने बताया कि शमी बॉलीवुड की एक अमीर घराने से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे। हालांकि हसीन जहां ने बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं किया है। लोग उस बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हसीन के मुताबिक एक्ट्रेस मुंबई में रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
लिखित शिकायत में हसीन जहां ने कहा है कि शमी और उनके परिवारवालों ने उन्हें तलाक देकर छोड़ने के लिए दबाव डाला था। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि शमी किसी और लड़की से शादी करना चाहते थे। साथ ही यह भी दावा किया कि शमी एक पाकिस्तानी महिला के भी संपर्क में था। हसीन जहां ने इस रिश्ते को ट्रैक पर लाने की हर संभव कोशिश की। मगर बाद में पता चला कि वह पाकिस्तानी लड़की से शादी करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
दूसरी ओर शमी ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। शमी ने कहा कि वह पत्नी और तमाम क्रिकेट फैंस से माफी मांगने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि सारा विवाद उस वक्त खड़ा हुआ जब मोहम्मद शमी की पत्नी ने अपने फेसबुक पेज पर शमी पर बेवफाई के आरोप लगाते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। दोनों की शादी को 5 साल हो चुके हैं, आयरा के रूप में उनकी एक बेटी भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें