फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: शाहरुख के बड़े फैन मोहम्मद अशरफ का बीमारी के कारण निधन, की थी SRK यूनिवर्स फैंस क्लब की शुरुआत

Tue, 01 Aug 2023 03:19 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान के जबरा फैन दुनियाभर में मौजूद हैं, लेकिन उनके कुछ फैंन बहुत ही दिल के करीब हैं। उन्हीं में से एक थे मोहम्मद अशरफ, जिनका बीमारी के चलते निधन हो गया है।
विज्ञापन
शाहरुख खान, मोहम्मद अशरफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान को किंग खान यूं ही नहीं कहा जाता है, उनके अंदर ऐसी कई खूबियां हैं जो अभिनेता को सबसे अलग बनाती हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही अभिनेता किसी की भी मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। शाहरुख खान के जबरा फैन दुनियाभर में मौजूद हैं, लेकिन उनके कुछ फैंन बहुत ही दिल के करीब हैं। उन्हीं में से एक थे मोहम्मद अशरफ, जिनका बीमारी के चलते निधन हो गया है। अशरफ पिछले करीब 14 महीनों से बीमार चल रहे थे और बीते सोमवार (31 जुलाई) को उनका निधन हो गया है। बता दें कि उन्होंने शाहरुख खान के सबसे बड़े फैन क्लब शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन


शाहरुख से मिल भी चुके हैं अशरफ
मोहम्मद अशरफ शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब पर किंग खान की फिल्मों को एक त्योहार की तरह सेलिब्रेट करते थे। वह शाहरुख खान के फैंस के लिए फर्स्ट डे फर्स्ट शो का इंतजाम करते थे। अभिनेता दुनियाभर के करीब 50 हजार लोगों को रिस्ट बैंड भी देते थे, जिससे कि वह शाहरुख की फिल्म के पहले शो को देख सकें। बता दें कि मोहम्मद अशरफ कई बार शाहरुख खान से मिल भी चुके थे। शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब के ट्विटर पर करीब पांच लाख 57 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं वहीं इसके फेसबुक पेज को 32 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Aditya Roy Kapur: यूरोप ट्रिप से अनन्या के साथ वायरल हुईं तस्वीरों पर आदित्य ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी कमाई करते थे दान
मोहम्मद अशरफ मूल रूप से मॉलदीव्स के रहने वाले थे और वह शाहरुख खान के नाम पर चैरिटी भी चलाते थे। इसमें वह लगभग अपनी पूरी कमाई को दान कर देते थे। अशरफ शाहरुख खान के इतने बड़े फैन थे कि जब उनकी फिल्में मॉरिशस में रिलीज नहीं हो पाती थी तो वह अपने पैसे खर्च करके भारत आते थे और यहां एसआरके की फिल्मों का मजा लेते थे। अशरफ ने कई मौकों पर फैंस की तरफ से शाहरुख खान को कई तोहफे भी दिए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें