फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा सेल्फी: तस्वीर लेने के चक्कर में इस मॉडल ने गंवाई जान, झरने से नीचे जा गिरी

Thu, 15 Jul 2021 05:36 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सेल्फी लेने के चक्कर में होश खो देना कितना खतरनाक हो सकता है, इस बात का अंदाजा मशहूर मॉडल सोफिया चेउंग की मौत से लगाया जा सकता है।
  • सोफिया एक ऊंचे झरने से पोज बना रही थीं और उसी दौरान उनका बैलेंस बिगड़ा और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
सोफिया चेउंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेल्फी लेने के चक्कर में जान से हाथ धो बैठना, ऐसे ना जाने कितने किस्से सुनने को मिल जाते हैं। ऐसा ही कुछ मशहूर मॉडल सोफिया चेउंग के साथ हुआ है। 32 साल की सोफिया चेउंग को सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को चौंकाने की कोशिश में जान से हाथ धोना पड़ा। रिपोर्ट्स की मानें तो, सोफिया एडवेंचरस सेल्फी लेने के दौरान ऊंचाई से गिर गईं और उनकी मौत हो गई। सोफिया चेउंग बीते शनिवार को अपने दोस्तों संग हॉन्ग कॉन्ग के हा पाक लई नेचर पार्क घूमने गई थीं। इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


सोफिया चेउंग को हादसे के बाद आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स में यह सामने आया कि सोफिया वाटरफॉल के ऊपरी हिस्से पर पहुंचकर सेल्फी पोज बना रही थीं, तभी उनका बैलेंस बिगड़ गया और नीचे गिर गईं। सोफिया चेउंग के निधन की खबर से उनके फैन्स काफी दुखी हैं और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

सोफिया चेउंग की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी पोस्ट को लोग खूब पसंद करते थे। इंस्टाग्राम पर उन्हें 17.2 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वह एक निर्भिक इन्फ्लुएंसर थीं। इस बात का प्रमाण उनके एंडवेचरस पोस्ट को देख मिलता है। सोफिया अधिकांश बीचों, कयाकिंग, हाइकिंग और पहाड़ों पर चढ़ाई जैसी तस्वीरों को पोस्ट करती थीं। बता दें कि सोफिया चेउंग से पहले भी कई सोशल मीडिया स्टार एंडवेचर्स सेल्फी के चक्कर में अपनी जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें