फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती: एक दिन के दौरे पर सुंदरबन पहुंचे एक्टर, बीजेपी नेता भी रहे साथ; क्या कुछ रहा खास?

Sat, 12 Sep 2026 04:05 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mithun Chakraborty: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती शनिवार को एक दिन के दौरे पर सुंदरबन पहुंचे। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 
 
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : साभार- दूरदर्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा में हैं। इस बीच शनिवार सुबह मिथुन चक्रवर्ती ने गोसाबा के गदखाली से नाव के जरिए सुंदरबन का दौरा किया।
विज्ञापन


सुंदरबन का किया दौरा
इस दौरान उनके साथ गोसाबा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक बिकर्ण नस्कर भी मौजूद रहे। मिथुन चक्रवर्ती का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब कुछ समय पहले ही वह स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुए थे।

रजनीकांत जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में नजर आ सकते हैं मिथुन
खबरों की मानें तो वह रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, उनके रोल को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

इस साल मई में मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने 'जेलर 2' के सेट से एक बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में मिथुन चक्रवर्ती सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नजर आए थे। दोनों दिग्गज कलाकारों को एक साथ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे। तस्वीर सामने आने के बाद से ही फिल्म में मिथुन के रोल को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
 
विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम
रजनीकांत पूरी कर चुके हैं 'जेलर 2' की शूटिंग
  • रजनीकांत ने अप्रैल में 'जेलर 2' की शूटिंग पूरी कर ली थी।
  • इसके बाद से ही फैंस फिल्म से जुड़ी नई अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
  • अब मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म में संभावित एंट्री ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं शरत सक्सेना: सर्जरी को लेकर चर्चा में 'हेरा फेरी' के तोतला सेठ, कभी अमिताभ पर लगाया था यह आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें