फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithun Chakraborty: सलमान खान संग चलता है मिथुन चक्रवर्ती का 'ब्रो कोड', KKBKKJ एक्टर को बताया शेर दिल

Fri, 21 Apr 2023 09:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान के बारे में बात करते हुए मिथुन दा ने कहा कि 'दबंग' खान को अक्सर लोग गलत समझ लेते हैं। उनकी राय में, सलमान एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनसे आप पहली नजर में प्यार कर सकते हैं।
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती, सलमान खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

90 के दशक के बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती ने हाल ही में अभिनेता सलमान खान के साथ साझा किए गए बॉन्ड के बारे में बात की। मिथुन ने बताया कि उनका रिएक्शन कैसा था, जब उन्हें पता लगा था कि सलमान खान मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान के बेटे हैं। 72 वर्षीय अभिनेता ने उन कुछ चीजों के बारे में भी बात की जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं बदली हैं और वैसी ही हैं जैसी उनके अभिनय करियर के दौरान थीं।

विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान के बारे में बात करते हुए मिथुन दा ने कहा कि 'दबंग' खान को अक्सर लोग गलत समझ लेते हैं। उनकी राय में, सलमान एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनसे आप पहली नजर में प्यार कर सकते हैं। एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए मिथुन ने कहा, 'आपको सलमान से पहली नजर में प्यार हो जाएगा। वह मेरी एक फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे। वह मेरे साथ बैठा करते थे। मैं वास्तव में उसे पसंद करता था।' अभिनेता ने यह भी बताया कि कैसे वह खान परिवार के हमेशा 'कृतज्ञ' रहेंगे। उन्होंने कहा, 'जब मुझे पहली बार सलमान के बारे में पता चला तो वह सलमान खान नहीं, सलीम खान के बेटे थे। मेरे लिए संघर्ष करने वाले सलीम जी हैं। एक बार उन्होंने मेरी तरफ देखा और मुझसे कहा, तुम्हारे चेहरे पर ऐसा आकर्षण है, तुम अभिनेता क्यों नहीं बन जाते? उन्होंने मुझे फिल्म में लेने की बहुत कोशिश की। लेकिन उस समय नियति ने मेरा साथ नहीं दिया। मैं सलीम जी के सामने कभी सिर नहीं उठा सकता।'

मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन सलमान खान के साथ मिथुन चक्रवर्ती भाई जैसा बॉन्ड शेयर करते हैं। उन्होंने कहा, 'सलमान मुझे एक बड़े भाई की तरह सम्मान देते हैं और जब हम एक-दूसरे से मिलते हैं तो हमें बहुत मजा आता है। हम बहुत सारे सीक्रेट्स साझा करते हैं। वह कभी-कभी चालाकी से काम लेता है लेकिन वह नहीं जानता कि अगर मैं अपना मुंह खोलूंगा तो क्या होगा। लोग उसे सिर्फ गलत समझते हैं, लेकिन वह एक शेर दिल इंसान है।
Alaya F: सुहाना खान के समर्थन में उतरीं अलाया एफ, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म इंडस्ट्री में पांच दशक से ज्यादा का समय बिताया है। वह 90 के दशक के सबसे चर्चित अभिनेताओं में से एक हैं। स्टार ने हाल ही में साझा किया कि उन्हें क्या लगता है कि इतने वर्षों में फिल्म इंडस्ट्री में क्या नहीं बदला है। अभिनेता ने कहा, 'एक चीज जो इंडस्ट्री में नहीं बदली है वह जैलेसी है। किसी की फिल्म हिट हो जाती है तो दूसरे लोगों को रात की नींद नहीं आती है। मैं हमेशा ऐसी चीजों से दूर रहा। एक और चीज जो इस फिल्म इंडस्ट्री में नहीं बदली है वह है गॉसिप। जो गपशप अच्छी करेगा उसे पार्टियों में स्वीकार किया जाएगा, इसलिए आपने मुझे कई पार्टियों में नहीं देखा। तीसरी चीज जो बदली है वह तकनीक है। मिथुन ने कहा कि अब स्टारडम भी 'बहुत आसान' हो गया है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें