अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्ट
'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज को तीन साल पूरे होने के मौके पर अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'हमारे समय की सबसे महत्वपूर्ण और प्रासंगिक फिल्म है। आज 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज को तीन साल पूरे हो गए हैं। दुनिया को यह जानने के लिए कि कश्मीरी हिंदुओं को किन अत्याचारों से गुजरना पड़ा, एक ऐसी ही फिल्म की जरूरत थी'।
बॉक्स ऑफिस पर किया था जबर्दस्त प्रदर्शन
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने जमकर कमाई की। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 252.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 341 करोड़ रुपये रही। सिनेमाघरों में यह फिल्म महीनेभर से ज्यादा समय तक लगी रही थी। विवेक अग्निहोत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह अपनी फिल्म 'द दिल्ली फाइल: द बंगाल चैप्टर' की तैयारी में व्यस्त हैं। बात करें अनुपम खेर की तो उन्हें जनवरी में आई फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा गया था।
यह खबर भी पढ़ें:
Aditi Sharma: अभिनेत्री ने गुपचुप रचाई शादी, अब चाहती हैं तलाक; पति ने लगाए एक्ट्रेस पर गंभीर आरोप