फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Special: शोले से लेकर रांझणा तक होली के दृश्यों ने बनाया फिल्मों को यादगार, क्या आपको याद हैं ये सीन्स

Tue, 11 Mar 2025 09:50 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

होली फेस्टिवल को कई फिल्मों में दिखाया गया, इस पर कई गाने भी बने हैं। लेकिन कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जिनमें होली के दृश्यों ने अहम भूमिका निभाई, कहानी को आगे बढ़ाने में मदद की। जानिए, ऐसी ही कुछ हिंदी फिल्मों और उनके होली वाले दृश्यों के बारे में। 

विज्ञापन
होली के दृश्यों ने इन फिल्मों में निभाई अहम भूमिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली का त्योहार हमारी जिंदगी को खुशियों से भर देता है, अपनों के साथ वक्त गुजारने का अवसर भी देता है। होली का यही त्योहार हिंदी फिल्मों में भी खूब दिखाया जाता है। कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिसमें होली के दृश्यों ने कहानी को अलग मोड़ दिया। जानिए, हिंदी फिल्मों के ऐसे ही कुछ यादगार होली दृश्यों के बारे में जिनके कारण कहानी आगे बढ़ी। 

विज्ञापन

फिल्म 'रांझणा' - फोटो : इंस्टाग्राम@aanandlrai

रांझणा 
फिल्म ‘रांझणा’ में जब होली दिखाई जाती है तो अभिनेता धनुष के किरदार कुंदन को सोनम कपूर का किरदार जोया रंग लगाता है। यही वह पल होता है, जब कुंदन, जोया के प्यार में पूरी तरह से डूब जाता है। वह प्यार की एक अलग दुनिया का हिस्सा बन जाता है। 

मोहब्बतें 
शाहरुख खान और अमिताभ की फिल्म ‘मोहब्बतें’ की कहानी अनुशासन और प्यार के बीच एक लड़ाई को दिखाती है। अमिताभ ने इसमें एक सख्त प्रिंसिपल का रोल है। फिल्म में शाहरुख म्यूजिक टीचर बने हैं, जो बच्चों को प्यार का मतलब बताते हैं। फिल्म में प्रिंसिपल बने अमिताभ बच्चन की सख्ती के बावजूद कुछ बच्चे बाहर जाकर, शाहरुख खान के साथ होली मनाते हैं। इससे कहानी में प्रिसिंपल के अनुशासन को चुनौती मिलती है। 

डर
शाहरुख ने फिल्म ‘डर’ में एक नेगेटिव रोल किया था, जो किरण (जूही चावला) को छिप-छिपकर डराता है, परेशान करता है। लेकिन होली के दृश्य में शाहरुख का किरदार राहुल, होली के माहौल का फायदा उठाकर किरण को रंग लगता है। इस दृश्य में ही किरण का प्रेमी और होने वाले पति सुनील, राहुल का पीछा करता है लेकिन उसे पकड़ नहीं पाता है। 

सिलसिला 
फिल्म ‘सिलसिला’ में तो होली पर एक पूरा गाना ‘रंग बरसे’ फिल्माया गया है। लेकिन इसी गाने में अमित (अमिताभ बच्चन) और चांदनी (रेखा) के बीच अफेयर की बात, अमित की पत्नी (जया बच्चन) और चांदनी के पति (संजीव कुमार) को पता चलती है। फिल्म की कहानी में होली के इसी सींस से अलग मोड़ आता है। 

विज्ञापन

'शोले' की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @rameshsippy47
शोले 
फिल्म ‘शोले’ में तो होली के गाने के बाद ही गब्बर और जय-वीरू का आमना-सामना होता है। गब्बर अपनी ताकत, अपना डर गांव वालों को दिखाता है। लेकिन जय और वीरू, गब्बर और उसके गुंडों का सामना करते हैं, उन्हें भागने पर मजबूर करते हैं। लेकिन इसके बाद गब्बर, जय और वीरू को मारने की ठान लेता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें