फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Majnu: सिद्धार्थ की 'मिशन मजनू' का पहला पोस्टर रिलीज, आंखों में काजल, गले में ताबीज पहने दिखे अभिनेता

Tue, 13 Dec 2022 12:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'मिशन मजनू' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। यह फिल्म अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
मिशन मजनू - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के नामी फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला इस दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिशन मजनू' को लेकर सुर्खियों में हैं। रॉनी की इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक भारतीय रॉ एजेंट की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। जहां पिछले दिनों लंबे समय से चर्चित इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो गया था, वहीं आज मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर से फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा का लुक भी सामने आ गया है। इसका साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है।   

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित, यह फिल्म भारत के सबसे महत्वपूर्ण मिशन्स में से एक की कहानी सामने लाएगी। शांतनु बागची के निर्देशन में बनी यह फिल्म 20 जनवरी को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Malaika Arora: करण जौहर ने मलाइका से सेक्स लाइफ को लेकर पूछे ऐसे-ऐसे सवाल, शर्म लाल से हो गईं अभिनेत्री

सामने आए पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा भूरे रंग का पठानी सूट और जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। अभिनेता हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। पोस्टर में नजर आ रही उनकी काजल लगी आंखें और गले में बंधा ताबीज आपको शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में उनके लुक की याद दिलाएगा। नेटफ्लिक्स पोस्ट साझा करते हुए  कैप्शन लिखा,'एक जांबाज एजेंट की अनसुनी कहानी। मिशन मजनू, 20 जनवरी से केवल नेटफ्लिक्स पर।' मेकर्स के अनुसार, 'मिशन मजनू' दर्शकों को 'वफादारी, प्यार, बलिदान और विश्वासघात की भावनाओं के माध्यम से एक एक्शन से भरपूर सफर पर ले जाएगी, जहां एक गलत कदम मिशन को बना या बिगाड़ सकता है।'
Avatar The Way Of Water: कोरोना पॉजिटिव हुए जेम्स कैमरून, अपनी ही फिल्म के प्रीमियर का नहीं बन पाए हिस्सा
विज्ञापन

सिद्धार्थ की इस एक्शन पैक्ड फिल्म की कहानी बात करें तो यह पाकिस्तान की धरती पर भारत के सबसे महत्वपूर्ण रॉ ऑपरेशन पर आधारित है। यह फिल्म 1970 के दशक में असली घटनाओं से प्रेरित है। 'मिशन मजनू' देश के ऐसे जांबाज सिपाहियों की कहानी सबके सामने लेकर आएगी, जो देश सेवा में अपनी जान कुर्बान कर देते हैं, लेकिन उनकी कहानियां कभी किसी के सामने नहीं आती। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। 
Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 से दीपिका पादुकोण की छुट्टी, भट्ट कैंप से जुड़ेगा इस अभिनेत्री का नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें