सामने आए पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा भूरे रंग का पठानी सूट और जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। अभिनेता हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। पोस्टर में नजर आ रही उनकी काजल लगी आंखें और गले में बंधा ताबीज आपको शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में उनके लुक की याद दिलाएगा। नेटफ्लिक्स पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन लिखा,'एक जांबाज एजेंट की अनसुनी कहानी। मिशन मजनू, 20 जनवरी से केवल नेटफ्लिक्स पर।' मेकर्स के अनुसार, 'मिशन मजनू' दर्शकों को 'वफादारी, प्यार, बलिदान और विश्वासघात की भावनाओं के माध्यम से एक एक्शन से भरपूर सफर पर ले जाएगी, जहां एक गलत कदम मिशन को बना या बिगाड़ सकता है।'
Avatar The Way Of Water: कोरोना पॉजिटिव हुए जेम्स कैमरून, अपनी ही फिल्म के प्रीमियर का नहीं बन पाए हिस्सा