फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan Akhtar: फरहान अख्तर ने बताई बॉलीवुड फिल्मों की कमी, एक्टर और डायरेक्टर को दी ये सलाह

Mon, 25 Jul 2022 03:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फरहान अख्तर इन दिनों हॉलीवुड की सीरीज मिस मार्वल को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों को लेकर अपनी राय रखी है, जिसकी वजह से अभिनेता सुर्खियों में आ गए हैं।
 
विज्ञापन
फरहान अख्तर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के लिए जाने-जाने वाले अभिनेता और फिल्ममेकर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी आने वाली सीरीज मिस मार्वल को लेकर लगातार चर्चा में हैं। मिस मार्वल में अभिनेता का खास रोल होने वाला है। उन्होंने इसके बारे में काफी जानकारी भी साझा की है। फरहान ने बताया कि सुपरहीरो वाली वेब सीरीज में काम करने का उनका अनुभव भी काफी अच्छा रहा है। हाल ही में फरहान ने बॉलीवुड के लिए कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं।

विज्ञापन


बॉलीवुड का बुरा हाल
पिछले काफी समय से बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्मों के बीच तगड़ा कॉम्पटीशन देखने को मिल रहा है। जहां हॉलीवुड की लगभग हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर रही है, वहीं बॉलीवुड का इन दिनों काफी बुरा हाल है। इस समय बॉलीवुड की लगातार एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा से दर्शकों को काफी उम्मीद थी, लेकिन ट्रेलर के मुकाबले फिल्म में कुछ खास देखने को नहीं मिला और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन ही धड़ाम हो गई है। 

बॉलीवुड को दी सलाह
इसी बीच फरहान अख्तर ने बॉलीवुड स्टार और डायरेक्टर्स को निशाने पर लिया है। हॉलीवुड डायरेक्टर रूसो ब्रदर्स के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'जब से हम देखते आ रहे हमारे हीरो फिल्मों में बुरे लोगों को मारते हुए दिखाई दे रहे है'। इसके बाद उन्होंने कहा, 'बॉलीवुड की फिल्मों को हॉलीवुड के कॉन्टेंट से मुकाबला करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए'।
विज्ञापन


निर्देशन में कर रहे वापसी
फरहान अख्तर ने आगे कहा कि भले ही बॉलीवुड के पास हॉलीवुड  की तरह वीएफएक्स पॉवर और बजट न हो लेकिन बॉलीवुड को अपनी फिल्मों में सुधार लाना होगा, क्योंकि अब दर्शक पूरी दुनिया के कंटेट को देख सकता है। वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर एक बार फिर 'जी ले जरा' के जरिए निर्देशन में वापसी करने जा रहे हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें