बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं नंदिनी
फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब जीतने के बाद से ही नंदिनी की फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नंदिनी को काफी समय से बॉलीवुड में कई फिल्मों के ऑफर आ रहे थे, लेकिन उन्होंने इन फिल्मों को ठुकरा दिया। अब इसी बीच एक बार फिर यह खबर आ रही है कि नंदिनी को एक स्क्रिप्ट पसंद आ गई है और वह इसपर काम भी करना चाहती हैं। तो चलिए जानते हैं वह कौन सी फिल्म है, जिससे नंदिनी डेब्यू करने वाली हैं।
Esha Deol: ईशा देओल पर नहीं पड़ा धर्मेंद्र और हेमा के स्टारडम का असर, इस तरह बीता अभिनेत्री का बचपन
‘वेलकम 3’ में आएंगी नजर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नंदिनी की 'वेलकम' के तीसरे भाग 'वेलकम 3' में एंट्री हो गई है। वह फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। फिल्म 'वेलकम' एक बड़ी फ्रेंचाइजी है और इसके लिए निर्माताओं ने नंदिनी के नाम पर मोहर लगा दी है। यही नहीं, खबर यह भी आ रही है कि नंदिनी ने फिल्म में खासी दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन उन्होंने अभी इसे साइन नहीं किया है, जिसकी वजह यह है कि निर्माता अभी फिल्म 'हेरा फेरी 3' पर फोकस कर रहे हैं।
Vikram: रिहर्सल के दौरान विक्रम को लगी चोट तो एक्टर के घर पहुंचा फैन, गेट के बाहर खड़े होकर कहा- 'गेट वेल सून'
इंडस्ट्री में आने को तैयार हैं नंदिनी
आपको बता दें कि फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है, इसलिए निर्माता भी फिल्म को पूरा करने में जुटे हुए है। इसके बाद वह वेलकम पर फोकस करेंगे। एक इंटरव्यू में जब नंदिनी से पूछा गया कि क्या वह अब फिल्में करने के लिए तैयार हैं। तो इसपर उन्होंने कहा, ‘बॉलीवुड में मौका मिला तो कौन नहीं जाना चाहेगा? मुझे मिला तो जरूर जाऊंगी।’