बॉलीवुड की ऐसी खूबसूरत हीरोइनें जिन पर मर मिटने वालों की कमी नहीं थी ऐसी बला सी हसीन हीरोइनों ने जीवनसाथी के रुप में पतियों का हैरानी भरा चुनाव कर सबको अचंभे में डाल दिया। इनकी च्वाइस पर आज भी लोग यकीन नहीं कर पाते हैं।
इस लिस्ट में कई सुपरहिट हीरोइनों के नाम शामिल हैं जो आज भी लोगों का दिल धड़का देती हैं और जिनसे आज भी शादी की हसरत कई दिलों में घर किए हुए है।
श्रीदेवी ने किया सबको हैरान
सुपरस्टार श्रीदेवी ने जब बोनी कपूर से शादी की तो उनके चाहने वालों के चेहरों की मानो हवाइयां ही उड़ गईं। हवा-हवाई गर्ल का चुनाव था ही हैरानी भरा। श्रीदेवी के अफेयर के किस्से अनिल कपूर के साथ भी सुनाई दिए थे।
अनिल और श्रीदेवी की शादी हो जाती तो शायद ये एक आइडल पेयर कहलाता लेकिन श्रीदेवी ने तो अनिल के बड़े भाई पहले से शादीशुदा बोनी कपूर से शादी कर डाली। बोनी देखने में श्रीदेवी से काफी बड़े दिखाई देते हैं। आज भी ये जोड़ी बेहद मिस मैच पेयर में शुमार है।
जूही का चुनाव भी बेहद साधारण
खूबसूरती की मिसाल जूही चावला की शादी की च्वाइस भी कुछ खास नहीं रही। जूही ने फिल्मी दुनिया से अलग बिजनिस मैन जय मेहता से शादी की।
इस चुलबुली हीरोइन के जीवनसाथी के रुप में इनके प्रशंसक बेहद हैंडसंम पर्सनलिटी को देखना चाहते थे लेकिन जूही ने जय से शादी कर सबको हैरत में डाल दिया। जय भी जूही से काफी बड़े दिखाई देते हैं। दबी जुबान में इस जोड़ी को लोग मिसमैस पेयर ही कहते हैं।
करिश्मा ने संजय में क्या देखा
कपूर खानदान की लाड़ली और एक समय में सेक्सी हीरोइन का तमगा हासिल कर चुकीं करिश्मा कपूर की शादी बच्चन खानदान में होने जा रही थी। लेकिन करिश्मा की सगाई अभिषेक से टूट गई।
तब सबने सोचा कि करिश्मा शायद किसी बेहद खास लड़के को पति के रुप में सामने लाएंगी। लेकिन लोग हैरान रह गए जब करिश्मा ने तलाकशुदा व्यापारी संजय कपूर से शादी कर ली। संजय किसी भी सूरत में करिश्मा से मैच करते नहीं दिखे।
तनावित रहा मीना कुमारी का विवाह संबंध
बीते दौर की महान अदाकारा मीना कुमारी की सादगी की दुनिया कायल थी। लेकिन इस हीरोइन ने कमाल अमरोही से शादी की और ये उनकी जिंदगी का सबसे गलत फैंसला साबित हुआ। बताया जाता है कि शादी के बाद मीना कुमारी की जिंदगी काफी तनावित हो गई थी और ये जोड़ा तो पूरी तरह से मिसमैच साबित हुआ।