फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 4 वजहें करीब ला देंगी ऋतिक और सुजैन को

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की आइडल जोड़ी ऋतिक और सुजैन एक बार फिर करीब आ सकती है। हम वह कारण आपके सामने ला रहे हैं जो इस प्यारी जोड़ी को फिर से साथ ला सकते हैं। गौरतलब है कि ऋतिक और सुजैन तलाक की घोषणा कर चुके हैं लेकिन अभी कानूनी प्रक्रिया लागू होने में काफी समय बाकी है। इस बीच ऐसा कुछ हो रहा है जिससे ये दोनों फिर से एक हो सकते हैं।
विज्ञापन



बच्चे हैं वजह

दोनों के दो प्यारे बच्चे हैं जिनकी वजह से ऋतिक और सुजैन आज परोक्ष रुप से साथ जुड़े हुए हैं। दोनों बच्चों को भी माता-पिता दोनों का ही साथ चाहिए।

ये मासूम चेहरे ऋतिक और सुजैन को एहसास करा रहे हैं कि बच्चों के लिए इनका साथ होना काफी जरुरी है। ऋतिक ने तो अपनी बर्थडे पर भी बच्चों को बुलाया था बच्चों के बहाने ही उन्होंने सुजैन को भी बुलाने का प्रयास किया था लेकिन वह नहीं आई थीं पर बच्चों को उन्होंने अपने पापा के पास जाने से नहीं रोका।

माता-पिता को भी होने लगा अहसास

ऋतिक सुजैन की शादी टूटने की बड़ी वजह दोनों के माता पिता को भी बताया जा रहा था। कहा गया कि सुजैन अपने सास-ससुर से ज्यादा अपने माता-पिता की ओर ही खिंची रहती हैं। वहीं ऋतिक का अपने पिता से कुछ ज्यादा ही अटेचमेंट भी तलाक की खास बजह बताया गया।

लेकिन अब यही माता-पिता दोनों को एक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सुनने में आया है कि हाल ही में राकेश रोशन और संजय खान दोनों सुजैन से मिलने गए थे। वहीं सुजैन की मां भी दोनों को एक करने का हरसंभव प्रयास कर रही हैं।

अभी तक सामने नहीं आया किसी तीसरे का नाम

ऋतिक और सुजैन अलग-अलग रह रहे हैं लेकिन फिलहाल न तो सुजैन और न ही ‌‌िऋतिक को किसी और के साथ डेटिंग करते देखा गया है। दोनों ज्यादातर समय अपने काम में ही व्यतीत कर रहे हैं। यानि किसी तीसरे की जगह इन दोनों के बीच में अभी तो नहीं दिखाई दे रही। इसलिए इनके पास आने की संभावनाएं और भी प्रबल हैं। वैसे ऋ‌तिक का नाम बारबरा के साथ्‍ा जुड़ चुका है।
विज्ञापन

मित्रों का भी बन रहा है दबाव

ऋतिक और सुजैन के कॉमन दोस्त भी यह दबाव बना रहे हैं कि यह दोनों एक बार फिर एक हो जाएं। ऋतिक और सुजैन की प्यारी जोड़ी टूटने से लाखों प्रशंसक निराश हैं। सोशल साइट्स के जरिए वह भी दोनों को समझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। प्रशंसक किसी भी सूरत में इन दोनों को तलाक न लेने की सीख दे रहे हैं। काफी इमोशनल मैसेसेज भी वह दोनों को भेज रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें