क्या बोले जितेंद्र कुमार?
वहीं जितेंद्र ने फैंस से एक गुजारिश की है। उन्होंने कहा 'बबलू भैया पर भी उतना ही प्यार बरसाएं, जितना उन्होंने 'पंचायत' में जीतू भैया पर बरसाया था, क्योंकि अब बबलू भैया की वापसी हो रही है।'
ट्रेलर में क्या है?
मेकर्स ने आज 'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह सीजन 1 को आगे बढ़ाता है और फ्रेंचाइजी के कुछ सबसे पसंदीदा और आइकॉनिक किरदारों- जैसे कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित- को एक साथ लाता है।