'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 34 दिन हो चुके हैं। कमाई के मामले में यह फिल्म नई रिलीज हुई फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' को टक्कर दे रही है।
- 33वें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
- 34वें दिन 'हनुमान अंश' ने खबर लिखे जाने तक 6.47 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- फिल्म का टोटल कलेक्शन 149.35 करोड़ रुपये हो गया है।
- इस फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है।
'टॉक्सिक' का क्या है हाल?
यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म बहुत उम्मीदों के साथ रिलीज हुई थी। मगर इस फिल्म का जादू बहुत ज्यादा दिन नहीं चल सका।
- चौदहवें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 73 लाख रुपये कमाए थे।
- पंद्रहवें दिन इसने खबर लिखे जाने तक सिर्फ 48 लाख रुपये कमाए हैं।
- फिल्म का टोटल कलेक्शन 247.71 करोड़ रुपये हो गया है।