फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBFC से पास हुई 'मिर्जापुर- द मूवी', मिला यह सर्टिफिकेट; कितने घंटे की होगी फिल्म? एक्साइटेड हुए फैंस

Sun, 30 Aug 2026 06:01 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mirzapur The Movie: अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु की मच अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। जानिए फिल्म को लेकर क्या है नया अपडेट। 

विज्ञापन
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस काफी समय से एक्साइटेड हैं। वेब सीरीज के बाद अब मिर्जापुर की कहानी बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

'मिर्जापुर: द मूवी' को मिला A सर्टिफिकेट

विज्ञापन

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, फिल्म को 29 अगस्त को 'A' सर्टिफिकेट दिया गया है। इसका मतलब है कि फिल्म को सिर्फ 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के दर्शक ही सिनेमाघरों में देख सकेंगे।

फिल्म का रनटाइम भी काफी लंबा है। मिर्जापुर: द मूवी 197.19 मिनट यानी करीब 3 घंटे 17 मिनट लंबी होगी।

मिर्जापुर द मूवी टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

फिर आमने-सामने होंगे पुराने दुश्मन
CBFC की ओर से जारी फिल्म की कहानी के संक्षिप्त विवरण से साफ है कि इस बार भी मिर्जापुर की गद्दी के लिए जंग जारी रहने वाली है। पुराने दुश्मन फिर आमने-सामने होंगे और सत्ता पर कब्जे के लिए नए खतरे भी सामने आएंगे।

फिल्म में एक बार फिर अली फजल गुड्डू पंडित के किरदार में नजर आएंगे। वहीं पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में वापसी कर रहे हैं। दिव्येंदु भी अपने पॉपुलर किरदार मुन्ना त्रिपाठी के रूप में दिखाई देंगे।

विज्ञापन

'मिर्जापुर: द मूवी' - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords

पुरानी स्टारकास्ट के साथ नए सितारे

  • फिल्म में मिर्जापुर सीरीज के कई पुराने कलाकार भी अपने किरदारों में वापस लौट रहे हैं।
  • इसके साथ फिल्म में जितेंद्र कुमार भी जुड़े हैं। वे बबलू भैया के किरदार में नजर आएंगे। 
  • अभिषेक बनर्जी एक बार फिर कंपाउंडर के रोल में नजर आएंगे।
  • इसके अलावा हर्षिता गौर डिंपी पंडित, श्रिया पिलगांवकर स्वीटी गुप्ता, श्वेता त्रिपाठी गोलू गुप्ता और रसिका दुग्गल बीना त्रिपाठी के किरदार में दिखाई देंगी।
  • फिल्म में मोहित मलिक, सोनल चौहान और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- 'रोज का ड्रामा है’, रास्ते में खड़ी कार से क्यों राजत दलाल ने भिड़ाई थार? वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें