फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rasika Dugal: अगली वेब सीरीज की तैयारियों में जुटीं रसिका दुग्गल, पहुंचीं झीलों के शहर

Wed, 07 Jun 2023 06:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रसिका दुग्गल की टीम की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, वह अपनी आगामी सीरीज के पहले शेड्यूल की शूटिंग के लिए जून के पहले सप्ताह में उदयपुर के लिए रवाना हुई हैं।
विज्ञापन
रसिका दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रसिका दुग्गल ने अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई है। 'मिर्जापुर' फेम एक्ट्रेस इन दिनों झीलों के शहर उदयपुर में हैं। एक्ट्रेस यहां अपनी अगली वेब सीरीज की शूटिंग के सिलसिले में पहुंची हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। 

विज्ञापन


जुलाई तक चलेगी शूटिंग
रसिका दुग्गल की टीम की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, वह अपनी आगामी सीरीज के पहले शेड्यूल की शूटिंग के लिए जून के पहले सप्ताह में उदयपुर के लिए रवाना हुई हैं। शूटिंग जुलाई के पहले सप्ताह तक जारी रहेगी। इसके बाद शूटिंग का अगला शेड्यूल अगस्त में मुंबई में पूरा किया जाएगा।
Karan Johar: इरफान के करियर पर धब्बा नहीं लगाना चाहते थे करण, एक्टर को निर्देशित न करने पर निर्देशक का खुलासा
विज्ञापन


एक्ट्रेस ने शेयर की जानकारी
रसिका के इस प्रोजेक्ट से जुड़ी बाकी जानकारियां अभी गुप्त रखी गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक बड़ा प्रोडक्शन हाउस इस प्रोजेक्ट को बना रहा है। रसिका इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनकी हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।  रसिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जहां वह स्क्रिप्ट पढ़ती नजर आ रही हैं। साथ में झीलों का सुंदर नजारा भी फोटो मैं कैद हो गया है। 
विज्ञापन


Zara Hatke Zara Bachke: दो घंटे देरी से पहुंचे से विक्की कौशल, सक्सेस पार्टी कैंसिल हुई तो पहुंचे ये करने

झोली में हैं कई प्रोजेक्ट्स
तस्वीर के साथ रसिका ने लिखा है, 'स्क्रिप्ट पढ़ने का सबसे शानदार तरीका।' इसके अलावा उन्होंने हैशटैग के साथ लिखा है, उदयपुर डायरीज, शूटिंग लाइफ। रसिका की झोली में कई प्रोजेक्ट हैं। एक्ट्रेस के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इनमें 'मिर्जापुर 3', 'स्पाइक', 'लॉर्ड कर्जन की हवेली', 'फेयरी फोल्क' और 'लिटिल थॉमस' हैं।
Debina Bonnerjee: बॉडी शेमिंग करने वालों पर फूटा देबीना का गुस्सा, 40 साल की एक्ट्रेस ने दिया झन्नाटेदार जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें