फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: इस दिन शादी रचाने जा रही हैं अनुराग कश्यप की बेटी, जानिए कब और कहां होगी वेडिंग

Wed, 07 Jun 2023 05:13 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ब्राइड-टू-बी आलिया कश्यप ने अपनी शादी की योजना के बारे में खुलासा किया है और बताया कि वह कब अपनी सगाई पार्टी की मेजबानी करेंगी। आइए आपको बताते हैं...
विज्ञापन
आलिया कश्यप, ब्वॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड  शेन ग्रेगोइरे से सगाई की है। महज 22 साल की उम्र में आलिया ने अपने जीवन साथी को चुना। वहीं अब आलिया ने अपनी वेडिंग प्लान्स को लेकर कई खुलासे किए है।

बीते दिनों उन्हें इंडोनेशिया के बाली में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से एक ड्रीमी प्रपोजल मिला था और वह इसके लिए बेहद खुश थीं। इसके अलावा, आलिया ने एक खूबसूरत ब्राइडल शॉवर भी होस्ट किया, जिसमें उनके दोस्तों ने भाग लिया था और अब आलिया ने अपनी वेडिंग प्लान्स का खुलासा किया है।

विज्ञापन


यूट्यूब विडियो साझा कर बताया पूरा प्लान 
आलिया कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल पर मंगेतर शेन ग्रेगोइरे के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के पूछे गए सवालों के जवाब दिए। उनकी सगाई की पार्टी के बारे में पूछे जाने पर जल्द ही होने वाली दुल्हन ने खुलासा किया कि वे दो पार्टियों की मेजबानी करने जा रही हैं, एक अमेरिका में शेन के परिवार के साथ और दूसरी इंडिया में।

दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगी आलिया कश्यप
इसके अलावा, आलिया और शेन से उनकी शादी की तारीख के बारे में पूछा गया कि क्या वे दो शादियां करेंगे। उसी के बारे में बात करते हुए नए-नवेले जोड़े ने खुलासा किया कि वे 2025 में शादी करेंगे, क्योंकि वे शादी से पहले सगाई का आनंद लेना चाहते हैं। आलिया और शेन ने यह भी साझा किया कि वे भारत में एक पारंपरिक हिंदू विवाह समारोह और फिर अमेरिका में एक क्रिश्चियन सेरेमनी में शादी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: समीर वानखेड़े की मुश्किलों में और इजाफा, सीबीआई ने बताया वसूली और रिश्वतखोरी का मुख्य आरोपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें