फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: 'मिर्जापुर 3' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, सीरीज के बाद मेकर्स करने जा रहे फिल्म का निर्माण

Sun, 30 Jul 2023 01:15 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ओटीटी स्पेस की सफल वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के तीसरे पार्ट 'मिर्जापुर 3' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब मेकर्स मिर्जापुर पर फीचर फिल्म बनाने की योजना कर रहे हैं।
विज्ञापन
मिर्जापुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी स्पेस की सबसे सफल और चर्चित वेब सीरीज में से एक 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, दिव्येंदु शर्मा, कुलभूषण खरबंदा और अली फजल स्टारर इस क्राइम ड्रामा को लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है। वहीं, अब इसे लेकर एक बड़ी जानकारी आई है। प्राइम वीडियो के इस शो को निर्माता नया ट्विस्ट देने की योजना बना रहे हैं। 

'मिर्जापुर' पर बनेगी फीचर फिल्म!

नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, निर्माता प्राइम वीडियो शो पर आधारित एक फीचर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'मिर्जापुर की दुनिया ने दर्शकों को आकर्षित किया है। सीरीज के तीसरे सीजन पर काम जारी है। वहीं, निर्माताओं ने इस दौरान इस पर एक फिल्म बनाने का काम शुरू किया है, और वे एक ऐसा विचार विकसित कर रहे हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन करेगा। एक बार जब यह तय हो जाएगा, तो वे लॉजिस्टिक्स में लग जाएंगे। हालांकि, यह निश्चित है कि वे मिर्जापुर को एक फिल्म के रूप में भी प्रस्तुत करना चाहते हैं।' 

विज्ञापन


Jolly LLB 3: 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर सौरभ शुक्ला ने दिया बड़ा अपडेट, अक्षय-अरशद संग फिर जमाएंगे जोड़ी?

'मिर्जापुर' फिल्म की क्या होगी कहानी?

'मिर्जापुर' के पहले सीजन में विक्रांत मैसी और श्रिया पिलगांवकर भी लीड रोल में थे, जिसका प्रीमियर नवंबर 2018 में हुआ। दूसरा सीजन अक्टूबर 2020 में विजय वर्मा (डबल रोल में), ईशा तलवार, अंजुम शर्मा और प्रियांशु के साथ आया। इन दोनों ही सीजन को दर्शकों के जरिए खूब सराहा गया। सीरीज की तीसरी किस्त को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। इसी बीच इस पर फिल्म तैयार किए जाने की खबर ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। फिल्म की कहानी, पूर्वांचल के मिर्जापुर और यहां के गुंडाराज पर आधारित होगी।

Anurag Kashyap: करण जौहर के मुरीद हुए अनुराग कश्यप, बोले- मैंने दो बार देख ली 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट का जल्द होगा एलान

क्राइम ड्रामा 'मिर्जापुर' फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। सीरीज के तीसरे पार्ट 'मिर्जापुर 3' में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, विजय वर्मा, ईशा तलवार जैसे सितारों के नजर आने की आशंका है। वहीं, इसे लेकर रिपोर्ट है कि तीसरे पार्ट की स्ट्रीमिंग डेट का एलान कभी भी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें