फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अली फजल की मां का लखनऊ में निधन, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर किया ये भावुक पोस्ट

Wed, 17 Jun 2020 09:03 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अली फजल की मां का निधन - फोटो : Social Media
हिंदी सिनेमा अभी सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के झटके से उभर भी नहीं पाया है और उससे पहले ही खबर है कि युवा अभिनेता अली फजल की मां का उनके निवास स्थान लखनऊ में ही निधन हो गया है। वह अचानक से खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझने लगी थीं और 17 जून यानी बुधवार की सुबह की उन्होंने अपने परिवार के सामने ही अपना दम तोड़ दिया। इस खबर की पुष्टि खुद अली फजल के प्रवक्ता ने की है।
विज्ञापन

2 of 5
ali fazal - फोटो : amar ujala
अली फजल की तरफ से उनके प्रवक्ता ने मीडिया में एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें कहा गया है, 'बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि अली फजल की मां अब इस दुनिया में नहीं रहीं। वह अचानक से बीमार पड़ीं और 17 जून 2020 की सुबह को ही लखनऊ में उनका निधन हो गया।'
विज्ञापन

3 of 5
अली फजल की मां का निधन - फोटो : Social Media
अली फजल ने खुद भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा, 'अब मैं अपना बाकी जीवन सिर्फ तुम्हारे लिए जीऊंगा। मैं तुम्हें याद करूंगा। यहीं तक था हमारा... पता नहीं क्यों? आप मेरी रचनात्मकता का स्रोत थीं। आप मेरे लिए सब कुछ थीं। आगे अल्फाज नहीं रहे।'
 
 

4 of 5
एक्टर अली फजल - फोटो : amar ujala
ज्ञात है कि अली फजल अपनी मां के साथ ही रहते थे। जब वह 18 वर्ष के थे तब कुछ गृह क्लेश की वजह से अली के माता-पिता एक दूसरे से अलग हो गए थे और उनका तलाक हो गया था। तब से ही वह अपने पिता को छोड़कर अपनी मां के साथ अपने नाना नानी के घर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ali fazal
बता दें कि अली फजल फुकरे, फुकरे रिटर्न्स, मिलन टॉकीज, हाउस अरेस्ट जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सबसे ज्यादा उन्हें अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में गुड्डू पंडित का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है।

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में केस दर्ज होने के बाद एकता कपूर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'केस दर्ज करने के लिए शुक्रिया'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें