रोमांटिक अंदाज में नजर आईं मीरा-
इन तस्वीरों में मीरा पति शाहिद कपूर संग रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में दोनों की मिरर के सामने सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वो शाहिद के गले में हाथ डाले दिखाई दे रही हैं तो वहीं शाहिद भी उन्हें चूमते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा, "संडे बिंग"। फैंस ने उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन को दिल वाले इमोजी से भर दिया।
Sahid kapoor, meera kapoor
- फोटो : insta
तस्वीरों पर प्रशंसक लुटा रहे जमकर प्यार-
फैंस इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "सुंदर जोड़ी," एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा- पूरी तरह से परफेक्ट जोड़ी, दोनों हमेशा से एक दूसरे के लिए बने हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद एक महिला प्रशंसक ने बेहद ही मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-'मेरे पति को छोड़ दो'। हाल ही में मीरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से नए घर की झलक शेयर की थी और इसी के साथ फैंस से अपने घर के किचन को लेकर भी सजेशंस मांगे थे। आपको बता दें की मीरा और शाहिद जल्दी ही नए घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। अभी घर का रिनोवेशन चल रहा है।