फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I&B Ministry: '75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो' के लिए शुरू हुई एंट्री, आज से कर सकते हैं आवेदन

Mon, 05 Sep 2022 05:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो' का मकसद युवा रचनात्मक प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
International Film Festival of India - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज '75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो' के लिए प्रविष्टियां खोल दी हैं। यह सेगमेंट गोवा में आयोजित होने वाले भारत के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक वार्षिक मंच है। इसका मकसद युवा रचनात्मक प्रतिभाओं को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और आगे बढ़ाना है। उन्हें फिल्म मेकिंग के विभिन्न पहलुओं के बारे में उन्हें रूबरू कराया जाता है। 

विज्ञापन

मंत्रालय ने जारी किया बयान
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने खुद इस बात की पुष्टि की है। मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है, 'सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज '75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमारो' के लिए प्रविष्टियां खोल दी हैं।'

इस महीने में आयोजित होगा फेस्टिवल
आपको बता दें कि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई, गोवा) इस बार 53वें संस्करण का आयोजन करने जा रहा है। इस फेस्टिवल का आयोजन इस साल 20 नवंबर से 28 नवंबर तक होगा।
विज्ञापन

एशिया के महत्वपूर्ण समारोह में से एक
52 से अधिक वर्षों से आईएफएफआई एशिया के सबसे महत्वपूर्ण फिल्म समारोहों में से एक रहा है। इस समारोह का मुख्य मकसद दुनियाभर के शानदार सिनेमा को प्रदर्शित करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें