टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की रविवार को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने दावा किया है कि मशहूर उद्योगपति कार में पिछली सीट पर बैठे थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी था। इस दुनिया से सायरस मिस्त्री का जाना एक बड़ी क्षति है। उनकी मौत के साथ ही सड़क हादसों को लेकर नए सिरे से चिंता शुरू हो गई है। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जी भी लोगों को जागरुक करने के लिए आगे आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों से कार यात्रा के दौरान सीट बेल्ट जरूर पहनने की अपील की है।