मिलिंद सोमन का पोस्ट
'द रॉयल्स' के अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस धार्मिक यात्रा की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'चौमासी से खाम बुग्याल होते हुए 14000 फीट ऊंचे हथनी कोल से केदारनाथ तक की यात्रा, कितनी खूबसूरत यात्रा थी। केदारनाथ तक की दूरी लगभग 30 किलोमीटर थी और इसे पूरा करने में हमें 2 दिन लगे। दूसरे दिन हमें खड़ी चढ़ाई और बर्फ को पार करते हुए लगभग 17 घंटे लगे, लेकिन सुबह 1 बजे केदारनाथ मंदिर के दर्शन के उत्साह ने हमारी सारी थकान दूर कर दी !! जय श्री केदार ! जय भोलेनाथ ! हर हर महादेव।'