माइक टाइयन के इस वीडियो को करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडेक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया है। उसके साथ ही उन्होंने लिखा कि आखिरी रिंग बेल बज चुकी है। लेजेंड माइक टाइसन ने ‘लाइगर’ के लिए अपनी डबिंग को पूरा कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है कि वाट लगा देंगे।
विजय देवरकोंडा, माइक टायसन, अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट में माइक टाइसन की एक वीडियो है, जिसमें वह फिल्म के निर्माताओं का आभार जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं बहुत आभारी हूं। माइक टाइसन ने फिल्म के अमेरिका के शेड्यूल में अपनी शूटिंग की है।
आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा धर्मा प्रोडक्शन के बैनकर तले बनी पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी फिल्म लाइगर से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी में विजय स्ट्रीट फाइटर से एमएमए फाइटर तक का सफर तय करेंगे। विजय के साथ इस फिल्म में अनन्या पांडे भी नजर आएंगी। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में 25 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।