फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mika Singh: 'भाई हूं मैं, तू फिक्र ना कर,' सलमान खान के समर्थन में उतरे मीका, बिश्नोई गैंग को दी खुली चुनौती!

Tue, 22 Oct 2024 12:22 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भाईजान को अपने करीबी दोस्त और गायक मीका सिंह का साथ मिल गया है। गायक लाइव इवेंट में सलमान खान को अपना समर्थन देते नजर आए हैं। साथ ही उन्हें धमकी देने वालों को ललकारते देखा गया है। 
विज्ञापन
मीका सिंह-सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान को हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी दी थी और कथित तौर पर दुश्मनी खत्म करने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। बढ़ती धमकियों को देखते हुए सलमान खान ने अब अपने सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं। अभिनेता ने अतिरिक्त सुरक्षा के लिए अपने बेड़े में बुलेटप्रूफ वाहन शामिल किया है। सलमान के करीबी रहे बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, अब भाईजान को अपने करीबी दोस्त और गायक मीका सिंह का साथ मिल गया है। गायक लाइव इवेंट में सलमान खान को अपना समर्थन देते नजर आए हैं। साथ ही उन्हें धमकी देने वालों को ललकारते देखा गया है। 

सलमान खान को मिला मीका का साथ

जान से मारने की धमकियों के बीच, सलमान के करीबी दोस्त और गायक मीका सिंह ने हाल ही में फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' से अपने हिट ट्रैक 'ए गणपत' के बोल समर्पित करके उन्हें एक संदेश भेजा। एक शो के दौरान उन्होंने कहा, 'सलमान खान के लिए एक लाइन है कि भाई हूं भाई, तू फिकर ना कर। उसकी मां की, उसकी बहन की, जो देखे इधर। अपुन को बता दे कभी हो गयी फंटर। सबकी फटती अपने नाम से अपुन जाए जिधर। थोड़ा कोक-शोक हो तो अपुन के दोस्त को दे ना यार।'

विज्ञापन


Lucky Bhaskar Trailer: ‘लकी भास्कर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, बैंकर की भूमिका में नजर आएं दुलकर सलमान


वीडियो पर लगी प्रतिक्रियाओं की लड़ी 

मीका सिंह का वीडियो देख सलमान खान के प्रशंसक उनके साहस की सराहना करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'दिल जीत लिया मीका भाई।' दूसरे ने मीका को सलमान का सच्चा दोस्त बताया। वहीं, एक यूजर ने टिप्पणी की, 'भाई क्यों फालतू में लॉरेंस बिश्नोई से पंगा ले रहे हो।' एक अन्य ने लिखा, 'भाई नया पंगा मोल मत लो।'

विज्ञापन
विज्ञापन


Salman Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में नया मोड़, शूटर विक्की गुप्ता की जमानत खारिज

'बिग बॉस 18' की मेजबानी के दौरान छलका सलमान का दर्द 

हाल ही में सलमान ने 'बिग बॉस 18' की मेजबानी करते हुए साझा किया कि वह एपिसोड शूट नहीं करना चाहते थे लेकिन काम की प्रतिबद्धताओं के कारण उन्हें ऐसा करने की आवश्यकता महसूस हुई। उन्होंने कहा, 'यार, कसम खुदा की कि मैं अपनी जिंदगी में किस दौर से गुजर रहा हूं और मुझे आकर इसे संभालना पड़ रहा है। मुझे लगता है कि मुझे आज यहां नहीं आना चाहिए था, लेकिन आपको जो करना है वो तो करना ही होगा।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें