सलमान की वजह से बर्बाद हुए बहुत सारे लोगों के करियर
केआरके ने ट्वीट में बिना सलमान खान का नाम लिए कहा था कि उन्होंने बहुत से लोगों का करियर बर्बाद किया है। केआरके ने लिखा, 'जिसने भी उसके खिलाफ बोला है उसने उस व्यक्ति का करियर बर्बाद कर दिया, मैं इसका करियर चौपट करके इसको सड़क पर लाऊंगा।' ये ट्वीट का सिलसिला यही नहीं थमा केआरके ने आगे भी भाईजान को लेकर कई ट्वीट किए।
लोग बोले- तुमको मरवा देगा
केआरके ने आगे लिखा था कि, 'अब मुझे बॉलीवुड से बहुत से कॉल आ रहे हैं। बहुत से लोग ट्वीट कर सजेशन मांग रहे हैं। बहुत से लोगों ने मुझसे ये भी कहा कि भाई बचके रहना ये तुमको मरवा देगा। आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद, लेकिन मैं फिर भी इससे नहीं डरता। मैं सच के लिए लड़ता रहूंगा।' इसके बाद सलमान खान की ओर से केआरके पर मानहानि का मुकदमा भी कर दिया गया। सलमान खान को काफी कुछ बोलने के बाद केआरके ने 27 मई, 2021 को एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'कल मैं एक लुक्खे सिंगर का भी रिव्यू करूंगा, जो नाक से गाना गाता है।'
मीका सिंह का वार
केआरके के इस ट्वीट पर मीका सिंह ने भी करारा जवाब दिया। सिंगर ने लिखा, 'हाहाहाहा बेटा तुम कौन हो? ये तुम्हारे पापाजी हैं। हम नाक से गाकर नाक में दम करते हैं। लव यू माई बेबी।' अन्य एक ट्वीट में सिंगर ने लिखा, 'ये सिर्फ बॉलीवुड के मशहूर और सॉफ्ट लोगों के साथ पंगे लेता है। पर बाप से नहीं लेगा। प्लीज मेरे बेटे को बोलो मुझे अनब्लॉक करे प्लीज, मैं करण जौहर या अनुराग कश्यप नहीं हूं। मैं इसका पापा हूं।'
सीधा झापड़...
मीका सिंह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में मीका सिंह कहते हैं, 'केआरके पर केस कर सलमान भाई ने बहुत अच्छा किया है। मैं सलमान भाई से नाराज हूं कि उन्होंने इतनी देर से ये फैसला लिया। आप फिल्म के बारे में जरूर बोलो लेकिन पर्सनल अटैक मत करो, ये बिल्कुल मेरा पड़ोसी है, जहां पर मेरा स्टूडियो है। अगर मेरे बारे में कुछ भी गलत बोलेगा तो केस वेस तो नहीं होगा सीधा झापड़ होगा।'